Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले हार्दिक और नायर के बीच हुई जमकर बहस, कुछ ऐसे सुलझाया गया मामला

टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले हार्दिक और नायर के बीच हुई जमकर बहस कुछ ऐसे सुलझाया गया मामला
Hardik Pandya (Photo Source: X)

श्रीलंका का भारत दौरा हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद यह भारत की पहली बड़ी सीरीज है। दौरे से पहले भारतीय टीम में कुछ बड़े फैसले लिए गए। जिसमें से सबसे बड़ा फैसला था हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को T20I का कप्तान बनाना। इसको लेकर अजीत अगरकर ने बताया कि हार्दिक पांड्या की फिटनेस को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है।

इसी बीच भारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और उन्होंने मंगलवार को वहां पहला प्रैक्टिस सेशन का आयोजन किया। हार्दिक पांड्या पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान मजाकिया मूड में नजर आए। उन्होंने नए असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर संग मस्ती की। वह मस्ती में नायर से बाउंड्री को लेकर भिड़ गए। आइए आपको बताते हैं कि उन दोनों के बीच क्या वाकया हुआ।

अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक नायर से भिड़े हार्दिक पांड्या

हार्दिक ने ट्रेनिंग सेशन में हेड कोच गौतम गंभीर के साथ बातचीत की। उन्होंने दो ओपनर- यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के खिलाफ अभ्यसा किया, जिन्हें 40 मिनट के नेट सेशन में सभी गेंदबाजों को अटैक करने लिए कहा गया था। फिर हार्दिक ने नायर की निगरानी में बैटिंग प्रैक्टिस की, जिन्होंने बाद में उन्हें मैच सिचुएशन में रखा। शैडो प्रैक्टिस के दौरान रेवस्पोर्ट्ज का एक रिपोर्टर वहां मौजूद था।

रिपोर्टर ने बताया कि हार्दिक ने पॉइंट की दिशा में एक शॉट मारा और फौरन दावा किया कि यह बाउंड्री है। नायर ने असहमति जताते हुए कहा कि उन्होंने उस एरिया में एक फील्डर रखा है। जब हार्दिक ने फील्डर की सटीक प्लेसमेंट के बारे में पूछा तो नायर ने उस स्थान की ओर इशारा किया, जहां लाल टी-शर्ट पहने रिपोर्टर खड़ा था।

हार्दिक के जोर देने पर जब नायर ने रिपोर्टर से शॉट के बारे में पूछा तो उसने कहा, “अगर आपने अपना फील्डर यहां रखा है तो यह बाउंड्री है।” इस मजाकिया जवाब पर नायर और हार्दिक हंस पड़े। नायर ने गलती से रिपोर्टर को फैन समझ लिया था, जिसके बाद हार्दिक ने सफाई दी। हार्दिक ने आखिरकर अभ्यास मैच जीत लिया और दो अभ्यास सत्र के अंत में उन्होंने रिपोर्टर से बातचीत भी की।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...