Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड चैंपियन अर्शदीप सिंह ने अपने डाइट प्लान और फेवरेट फूड को लेकर किया दिलचस्प खुलासा

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारत के उभरते हुए स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने हाल में समाप्त हुए टी-20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वह मेन इन ब्लू की ओर से टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहें। बता दें अर्शदीप ने 2022 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और उन्होंने अब तक भारत के लिए कुल 6 वनडे और 52 टी-20I मैच खेले हैं।

इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिटनेस और डाइट को लेकर बात की है। इसके अलावा अपने पसंदीदा फूड के बारे में भी बताया है। क्या आप जानते हैं अर्शदीप सिंह का फेवरेट फूड क्या है? तो आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।

अर्शदीप सिंह का डाइट प्लान (Arshdeep Singh diet plan)

इंटरव्यू में अर्शदीप ने अपने डाइट प्लान को लेकर कहा कि, मैं अपने डाइट को लेकर ज्यादा सख्त नहीं हूं। मुझे जो भी पसंद हैं, वो खाता हूं और चूंकि मैं एक पंजाबी परिवार से आता हूं, इसलिए मेरे खाने में स्वाद भी जरूरी है। मेरे खाने में मसाले और मक्खन तो होने ही चाहिए (हंसते हुए)। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे पास बर्गर वगैरह सब कुछ है। मैं

उन्होंने कहा कि, वे हेल्थी विकल्प की तलाश में रहते हैं, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हों। हालांकि, आपको स्वस्थ और फिट रहने के लिए ज़्यादा खाने से बचना होगा और कैलोरी बर्न करनी होगी।

अर्शदीप सिंह का फेवरेट फूड (Arshdeep Singh favorite food)

फेवरेट फूड के सवाल पर अर्शदीप ने सीधा सा जवाब दिया और कहा कि, जब मैं घर पर होता हूं तो मुझे मेरी मां के हाथ के राजमा चावल बहुत पसंद आते हैं। मुझे सप्ताह में एक बार नाश्ते में आलू के पराठे, मीठी दही और लस्सी खाना भी पसंद है। बेशक, मैं इन्हें नियमित रूप से नहीं खाता हूं, लेकिन जब मैं सीरीज के बाद घर लौटता हूं, तो नाश्ते में पराठा और दोपहर के भोजन में राजमा चावल खाने का ध्यान रखता हूं।

 

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...