
Team India (Photo Source: Getty Images)
भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फ़ाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग 29 जून को बारबडोस में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सभी के मन में एक ही सवाल है कि, इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी। स मैच में दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 खिलाना चाहेगी। टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है और उसने पूरे टूर्नामेंट में प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन अब देखना ये दिलचस्प होगा कि, इस फाइनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में कोई बदलाव होता है कि नहीं।
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भले ही खराब फॉर्म में हो लेकिन सभी को पता है कि, वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी पोजिशन बदलकर टीम उनका आत्मविश्ववास कम नहीं करना चाहेगी खासकर फाइनल मैच में। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना मुश्किल है। रोहित भी इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद कह चुके हैं कि फाइनल में विराट अपना असली रुप दिखाएंगे। वहीं तीसरे नंबर पर पंत लेफ्ट हैंड बल्लेबाज का विकल्प देते हैं ऐसे में उनकी जगह पक्की है।
शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
शिवम दुबे पूरे टूर्नामेंट में अच्छी लय में नहीं दिखे हैं लेकिन इसके बावजूद टीम ने उन पर भरोसा जताया है और लगातार मौके दिए हैं। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ डक पर आउट होने के बाद मैनेजमेंट शायद ही उन्हें फाइनल में मौका दे। दुबे की जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। सैमसन चौथे या फिर पांचवे नंबर पर खेल सकते हैं। वे शानदार बल्लेबाज हैं। लेकिन फ़ाइनल मुकाबले में अचानक से संजू सैमसन को टीम में लाने का जोखिम भारतीय टीम मैनेजमेंट लेगी या नहीं ये देखने लायक होगा।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

