Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऋषभ पंत ने शेयर किया ये 18 सेकेंड का वीडियो, देखकर आपकी आंखें भी हो जाएगा नम

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऋषभ पंत ने शेयर किया ये 18 सेकेंड का वीडियो देखकर आपकी आंखें भी हो जाएगा नम

Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)

30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत एक भयानक कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। उस समय शायद ही किसी ने सोचा था कि टीम इंडिया का ये विकेटकीपर बल्लेबाज अपने चोट से उबरकर इतनी जल्दी वापसी कर पाएगा। लेकिन एक्सीडेंट होने के ठीक 18 महीने बाद ऋषभ पंत ने शानदार वापसी की और टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी अपने नाम की।

इसी बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीतने के तीन दिन बाद ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस के लिए मोटिवेशन का काम करेगा। जब 30 दिसंबर की रात रुड़की में ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी और उस कार में आग लग गई थी तो ऋषभ पंत जैसे-तैसे कार से निकले थे। ऋषभ पंत की जान बच गई थी, लेकिन उनको गंभीर चोटें आई थीं। तब वो अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे।

ऋषभ पंत ने शेयर किया एक खास वीडियो

उस समय अगर कोई भी ऋषभ पंत की हालत को देखता तो यही कहता कि वो अब शायद ही आगे क्रिकेट खेल पाएंगे, लेकिन ऋषभ पंत ने ना सिर्फ रिकवरी की, बल्कि 14 महीनों में ही खुद को प्रोफेशनल क्रिकेट में वापस ला खड़ा किया और 18 महीने के भीतर वे वर्ल्ड चैंपियन बन गए। इसको लेकर ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ” ट्रॉफी जीतने के बाद धन्य, विनम्र और आभारी। हूं। ईश्वर की अपनी योजना है।”

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

चोट की वजह से ऋषभ पंत आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन आईपीएल 2024 में उन्होंने वापसी की। उन्होंने यहां कुछ अच्छी पारियां खेलकर उन्होंने खुद की फिटनेस को साबित किया। इसी वजह से टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में भारत के लिए उनका सेलेक्शन हुआ।

वर्ल्ड कप में पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में अर्धशतक जड़ प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद क्रमशः उन्होंने 36, 42, 18, 20, 36, 15 और 4 रन की पारी खेली। फाइनल में वे खाता नहीं खोल पाए।

আরো ताजा खबर

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...

6 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल...

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...