Skip to main content

ताजा खबर

टीम के साथ Azam Khan का रहना मुश्किल हो रहा है, देखो अब इस फैन ने कर दी हद पार

Azam Khan (Pic Source X)

काफी दिनों से खराब फिटेनस और फ्लॉप प्रदर्शन के कारण Azam Khan फैन्स के निशाने पर आए हुए थे, जिसके बाद सभी को लगा था कि ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में सभी को बल्ले से जवाब देगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, आजम का USA के खिलाफ खाता तक नहीं खुला और उसके बाद बल्लेबाज से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो गई।

सोशल मीडिया को लेकर Azam Khan ने उठाया था बड़ा कदम

लगातार Troll होने के बीच आजम खान ने एक बड़ा कदम उठाया था, जो सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ था। दरअसल, इस बल्लेबाज ने अपने इंस्टा अकाउंट के सभी के सभी पोस्ट को हटा दिया था, जो अभी भी गायब हैं। आजम ने सभी पोस्ट को हाइड किया या फिर डिलीट इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन फैन्स की Trolling से बचने के लिए इस खिलाड़ी ने ये कदम उठाया है।

Azam Khan पर क्या बीती होगी ये तस्वीर देखकर?

*USA के खिलाफ पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज Azam Khan हुए थे गोल्डन डक पर आउट।
*वहीं आउट होने के बाद पवेलियन जाते समय बल्लेबाज एक फैन से भी लड़ने लगे थे।
*इस बीच बल्लेबाज से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है, तस्वीर में एक फैन पोस्टर लेकर खड़ा है।
*पोस्टर पर अंग्रेजी में लिखा है- Azam Khan तुम अपना खाना बंद कर दो, वायरल हुई तस्वीर।

ये पोस्टर वायरल हो रहा है Azam Khan से जुड़ा

Azam Khan Stop Eating 🤣🤣🤣#PAKvsUSA#AzamKhan pic.twitter.com/TlMME7lGXy

— Satish Mishra 🇮🇳 (@SATISHMISH78) June 7, 2024

USA के खिलाफ कुछ इस तरह आउट हुआ था ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

फ्लॉप रहा है अभी तक का टी20 इंटरनेशनल करियर

जी हां, आजम खान का पाकिस्तान टीम के साथ अभी तक टी20 करियर सुपर फ्लॉप रहा है, उसके बाद भी इस बल्लेबाज को लगातार मौके मिल रहे हैं। पाक टीम के इस भारी वजन वाले बल्लेबाज ने अभी तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ 88 रन हैं और उनका अभी तक सबसे उच्च स्कोर 30 रन रहा है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उनका घटिया प्रदर्शन जारी रहा, तो उनका टीम से हमेशा के लिए पत्ता कट सकता है। साथ ही इस टूर्नामेंट में उनको बैंच पर भी बिठाया जा सकता है आगे के मुकाबालों के लिए।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...