Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद देखने को मिला Shafali Verma का तूफान, इस टूर्नामेंट में ठोके 197 रन 

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद देखने को मिला Shafali Verma का तूफान, इस टूर्नामेंट में ठोके 197 रन 

Shafali Verma (Image Credit- Twitter X)

Senior Women’s One-Day Trophy 2024: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के लिए जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा हुई थी, तो एक नाम को शामिल ना देख क्रिकेट फैंस हैरान रह गए थे। यह नाम भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का था।

हालांकि, अब 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने जारी Senior Women’s One-Day Trophy में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 197 रनों की तूफानी पारी खेली है। शेफाली ने यह पारी बंगाल के खिलाफ खेली, इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 11 शानदार छक्के लगाए।

शेफाली की इस पारी की बदौलत हरियाणा ने बंगाल के खिलाफ 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 389 रन बनाए। लेकिन इस बड़े टारगेट के बाद भी बंगाल ने इसे पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि अब यह वूमेन लिस्ट ए क्रिकेट में चेज किए जाने वाला सबसे बड़ा टोटल भी बन गया है।

खैर, इस टूर्नामेंट शेफाली के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो वह काफी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, और भारतीय टीम में अपनी वापसी के लिए दावा ठोक रही हैं। खेले गए 7 मैचों में शेफाली 75.28 की औसत और 152.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 527 रन बना चुकी हैं।

हरमन ने शेफाली को लेकर दिया बड़ा बयान

साथ ही कुछ समय पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी युवा खिलाड़ी को लेकर कहा था कि वह टीम इंडिया के लिए आने वाले समय में भविष्य की योजानाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से हरमन ने शेफाली को लेकर कहा- वह (शेफाली वर्मा) हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और उसने देश के लिए असाधारण अच्छा प्रदर्शन किया है। हम उसे अपने क्षेत्र में वापस आते और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते देखने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हैं।

আরো ताजा खबर

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...

World Cup 2027 के लिए पाकिस्तानी टीम में पूर्व कप्तान ने इन 3 खिलाड़ियों को बताया सबसे बड़ा दावेदार

Pakistan Cricketer Fined for misbehaving Inappropriately With Female Hotel Staff? (image via getty) आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप इस बार अगले साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की...

9 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. SLC XI vs IND Warm-up Match, Day 2: देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत भारत दूसरे दिन मजबूत स्थिति में रहा कोलंबो...