Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया में जल्द होगी मयंक यादव की एंट्री!, फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया में जल्द होगी मयंक यादव की एंट्री!, फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

युवा पेसर मयंक यादव (Mayank Yadav) ने आईपीएल 2024 के दौरान अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। इतना ही नहीं उनके भारत के टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किए जाने की चर्चा भी होने लगी थी। हालांकि, वह टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए और फिर चीजें बदल गईं। वह सही समय पर ठीक भी नहीं हो पाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

बहरहाल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मयंक यादव (Mayank Yadav) पर अपनी नजर बनाए रखा है। उनके 150 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकने की काबिलियत को देखते हुए बीसीसीआई अधिकारी उनका पूरा देखभाल कर रहे हैं। वे गेंदबाज को एक्शन में लाने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। फिलहाल मयंक यादव एनसीए में है और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 वर्षीय खिलाड़ी ने नेट्स पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है और वह काफी बेहतर और फिट महसूस कर रहे हैं। मयंक ने अपनी फिटनेस को लेकर बात भी की है।

खुद को काफी फिट महसूस कर रहा हूं- मयंक यादव

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने द टेलीग्राफ को बताया, मेरा रिकवरी प्रोग्राम बहुत अच्छा चला और अब मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं खुद को काफी फिट भी महसूस करता हूं। मुझे यहां कुछ और समय बिताना होगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं पिछले कुछ दिनों से पूरे रन-अप और इंटेंस के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं अब तक अपने प्रोग्रेस से खुश हूं।

बता दें कि मयंक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं, फिर भी बीसीसीआई किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, मयंक जैसे युवा तेज गेंदबाज को पहले विभिन्न प्रारूपों की जरूरतों से निपटने के लिए जरूरी समय दिया जाना चाहिए। इसलिए, अभी कड़ी देखभाल रखी जा रही है। अगर उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया तो यह एक जोखिम है, क्योंकि इससे टीम को नुकसान हो सकता है।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...