Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया में चुने जाने के बाद भी अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे Samit Dravid? जानें बड़ा कारण

टीम इंडिया में चुने जाने के बाद भी अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे Samit Dravid? जानें बड़ा कारण

Samit Dravid (Photo Source: X/Twitter)

Samit Dravid Can’t Play U19 World Cup For India: पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ (Samit Dravid) का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एक दिवसीय और चार दिवसीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय अंडर-19 भारतीय टीम में हुआ है।

घरेलू क्रिकेट में समित लगातार अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा रहे हैं। हालांकि, टीम इंडिया में चुने जाने के बाद भी समित द्रविड़ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के समय 20 साल होगी Samit Dravid की उम्र

समित द्रविड़ (Samit Dravid) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इसलिए नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि तब उनकी उम्र 20 साल से ज्यादा हो चुकी होगी। समित का जन्म 10 नवंबर, 2005 को हुआ था और वह अपने 19वें जन्मदिन से सिर्फ दो महीने दूर हैं। बता दें, ठीक ऐसा ही उनके पिता राहुल द्रविड़ के साथ भी हुआ था। जब 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में चुने जाने के बावजूद भी वह अंडर-19 वर्ल्ड कप 1998 में हिस्सा नहीं ले सके थे।

महाराज ट्रॉफी में मैसूर वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं समित

समित द्रविड़ (Samit Dravid) महाराज ट्रॉफी KSCA टी20 टूर्नामेंट में मैसूर वॉरियर्स का हिस्सा हैं। वह कर्नाटक अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसने 2023-24 के सीजन में कूच बिहार ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 362 रन बनाए थे, और 16 विकेट भी लिए थे। समित ने लंकाशायर की टीम के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन XI का प्रतिनिधित्व भी किया था।

ऑस्ट्रेलिया-19 और भारत अंडर-19 टीम के बीच तीन वनडे मैच पुडुचेरी और दो चार दिवसीय मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज में मोहम्मद अमान टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। वहीं, चार दिवसीय मैचों में सोहम पटवर्धन कप्तानी करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 स्क्वॉड

वनडे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम– रुद्र पटेल, साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युद्धज गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राज अवत, मोहम्मद एनान

चार-दिवसीय सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम- वैभव सूर्यवंशी, नित्य पांड्या, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पगलिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान

আরো ताजा खबर

IRE vs IND 2026: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रविचंद्रन अश्विन की बड़ी सलाह, बोले ‘जल्दबाजी ठीक नहीं’

Ravichandran Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।...

“2027 ODI WC के स्क्वाड में रोहित शर्मा मेरी पसंद नहीं होंगे” – संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने यह कहकर एक बड़ी क्रिकेट बहस छेड़ दी है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप...

SM Trends: 27 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही...

‘आखिर टीम में उनका योगदान क्या है?’ – पहले T20I के बाद आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

Aakash Chopra questions Washington Sundar’s utilisation after 1st T20I (image via getty) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20आई में भारत की हार के बाद, भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा...