
Team India (Image Credit- Instagram)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के लिए टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है, साथ ही रोहित की सेना ने ग्रुप स्टेज में धाकड़ प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब सुपर-8 के मुकाबलों की बारी है, जिसे लेकर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह है और अभ्यास सत्र के दौरान सभी की खुशी देखने लायक थी। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसने फैन्स की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।
साल 2023 में टूटा था फैन्स का दिल
जी हां, साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसके फाइनल में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था और ये खिताबी जंग रोहित की टीम हार गई थी। उसके बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लगे थे और फैन्स का भी दिल टूट गया था। वनडे वर्ल्ड कप की तरह अब टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन रही है, बस फैन्स को डर है की इस बार 2023 जैसा कुछ ना हो जाए।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साह अलग ही लेवल पर नजर आ रहा है
*अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया में दिखा काफी ज्यादा ही अलग माहौल।
*विराट कोहली, कुलदीप यादव सहित बाकी खिलाड़ी थे काफी ज्यादा ही खुश।
*कप्तान रोहित के अलावा रिंकू सिंह भी नजर आए पूरी तरह मस्ती के मूड में।
*भारतीय खेमे में है गजब का माहौल, जो मैदान पर जीत हासिल करने में मदद करेगा।
अभ्यास सत्र में टीम इंडिया के खिलाड़ी कितने खुश नजर आ रहे हैं
A post shared by ICC (@icc)
स्पिन गेंदबाजों को लेकर कोच द्रविड़ ने भी दिया बयान
A post shared by ICC (@icc)
3 मैच हैं भारतीय टीम के सुपर-8 में
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के सुपर-8 ग्रुप में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम है, अफगानिस्तान के बाद भारत का मैच बांग्लादेश से होगा और ये मैच 22 जून को खेला जाएगा। उसके बाद रोहित एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी, वो मैच 24 जून के दिन होगा। वहीं सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में साउथ अफ्रीका के अलावा USA, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम है। हाल ही में सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने USA को हराया, तो इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को मात दी है।
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा
Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

