
(Image Credit- Instagram)
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया जिस ग्रुप में है, उस ग्रुप का Bangladesh टीम भी हिस्सा है। वहीं बांग्लादेश टीम इस टूर्नामेंट की खास तैयारियां करने में लगी हुई है, जिसका नजारा एक नई रील वीडियो में देखने को मिला है। जहां ये रील वीडियो खुद ICC ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कब-कब होंगे Bangladesh टीम के मुकाबले?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान में हो रहा है, वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। ऐसे में भारतीय टीम का पहला ही मैच Bangladesh से 20 फरवरी के दिन होगा, उसके बाद बांग्लादेश टीम का मैच न्यूजीलैंड से 24 फरवरी को होगा और फिर टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच पाकिस्तान से 27 फरवरी के दिन खेलेगी।
Bangladesh टीम पहले मैच के लिए कर रही है स्पेशल तैयारी
*ICC के सोशल मीडिया पर Bangladesh टीम की एक नई रील वीडियो शेयर की गई है।
*वीडियो में ये टीम ICC की एकेडमी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों में जुटी है।
*इस दौरान खास प्लान बनाकर सभी खिलाड़ियों ने नेट्स में किया काफी देर तक अभ्यास।
*साथ ही अभ्यास के बीच कोच भी करते दिखे सभी खिलाड़ियों के साथ में बात।
ये वीडियो शेयर किया है ICC ने Bangladesh टीम का
A post shared by ICC (@icc)
एक नजर टीम की कुछ इस तस्वीरों पर भी डालते है
A post shared by ICC (@icc)
सुरेश रैना ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन
हाल ही में Star Sports ने एक रील वीडियो शेयर की थी, जहां इस रील में सुरेश रैना ने Champions Trophy 2025 को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बताई थी। रैना ने ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को रखा है, वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम लिया था। तो चौथे नंबर पर रैना ने श्रेयस अय्यर को जगह दी है, तो 5वें स्थान पर उन्होंने पंत का नाम लिया विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर। तो कुलदीप यादव साथ ही अक्षर पटेल, हार्दिक और जडेजा भी उनकी टीम का हिस्सा हैं। वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर रैना ने शमी को बाहर कर हर्षित राणा और अर्शदीप को चुना था।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

