Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया की बस के पीछे लगा क्रेजी फैन, RCB की जर्सी पहनकर पहुंचा Virat Kohli से मिलने

टीम इंडिया की बस के पीछे लगा क्रेजी फैन, RCB की जर्सी पहनकर पहुंचा Virat Kohli से मिलने

(Image Credit- Instagram)

Virat Kohli से मिलने के लिए फैन्स हर हद को पार कर देते हैं, कई बार ये फैन्स विराट से मिलने के लिए मैदान के अंदर भी घुस जाते हैं। इस बीच विराट के एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस फैन का बड़ा सपना पूरा हो गया है और साथ ही ये वीडियो भी बाकी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अभी Virat Kohli की टीम के कप्तान का नहीं हुआ ऐलान

जल्द ही IPL 2025 का आगाज होगा, जिसके लिए RCB टीम ने स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में  शामिल किया है। लेकिन अभी तक टीम के कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि Virat Kohli फिर से टीम की कप्तानी करेंगे। लेकिन अभी इस पर किसी तरह का कोई साफ बयान नहीं आया है, वैसे RCB टीम भी आज तक IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। साथ ही कुछ सालों पहले कोहली ने भी टीम की कप्तानी को अलविदा कहा था, उसके बाद फाफ की कप्तानी में भी टीम ट्रॉफी जीतने में असफल रही थी।

Virat Kohli, RCB की जर्सी और ये क्रेजी फैन…

*एक क्रेजी फैन ने खास तरीके से की स्टार बल्लेबाज Virat Kohli से मुलाकात।
*वीडियो में बस में बैठे हुए विराट कोहली को इस फैन ने बाहर से किया था हैलो।
*जिसका जवाब बल्लेबाज ने दिया और साथ ही नीचे देखकर हाथ से किया इशारा।
*विराट ने हाथ टच करने का जेस्चर किया, फैन ने पहनी थी RCB की जर्सी।

आप भी देखो Virat Kohli के इस क्रेजी फैन को

एयरपोर्ट पर एक महिला फैन से भी मिले थे विराट कोहली

जी हां, एयरपोर्ट Virat Kohli का एक और वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जहां इस वीडियो में विराट कोहली एयरपोर्ट के अंदर आते नजर आ रहे थे, साथ ही इस दौरान कोहली भारी भीड़ के बीच एक महिला से गले मिले थे और बात की थी। ये महिला शायद विराट की कोई जानकारी थी, जिसके चलते उन्होंने मुलाकात की थी। वैसे समय-समय पर कोहली अपने सभी फैन्स से मिलते रहते हैं और उनको ऑटोग्राफ देने के साथ-साथ तस्वीरें क्लिक करवाते है।

एक नजर डालते हैं इस वायरल हुए वीडियो पर भी

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...