Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया का मैच जरूर रद्द हो गया, लेकिन राहुल द्रविड़ ने कनाडा टीम का दिन बना दिया

Rahul Dravid (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के कई मैचों में बारिश ने खलल डाला है, अब टीम इंडिया का मैच भी इस बारिश की चपेट में आ गया। जहां रोहित की सेना का सामना ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में कनाडा से होना था, लेकिन बारिश इस मैच में एक भी गेंद नहीं डाली गई। वहीं मैच रद्द होने के बाद एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है और वीडियो में भारतीय टीम के कोच नजर आ रहे हैं।

जीत की हैट्रिक लगाई थी टीम इंडिया ने

जी हां, अपने ग्रुप में टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं हारा, साथ ही टीम ने जीत की हैट्रिक भी लगाई थी। जहां भारतीय टीम ने पहले आयरलैंड को हराया था, फिर कम स्कोर बनाने के बाद भी पाकिस्तान को पस्त किया था और तीसरे मैच में USA को धूल चटा दी थी। जिसके बाद भारतीय टीम ने सीधे सुपर-8 में जगह बना ली, जहां अब रोहित की टीम का पहला मैच सुपर 8 में अफगानिस्तान से होगा और ये मैच 20 जून को खेला जाएगा।

टीम इंडिया के कोच साहब ने बना दिया कनाडा टीम का दिन

*ICC ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का एक खास वीडियो किया इंस्टा पर शेयर।
*इस वीडियो में कोच द्रविड़ कनाडा टीम के ड्रेसिंग रूम में स्पीच देते हुए आ रहे हैं नजर।
*अपनी स्पीच के जरिए उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ करी, साथ ही सभी का बढ़ाया उत्साह भी।
*अपनी तरफ से कनाडा टीम के खिलाड़ियों ने ऑटोग्राफ कर जर्सी कोच द्रविड़ को भी दी।

एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के कोच द्रविड़ के वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विराट का लय में लौटना जरूरी है

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने तीन मैच खेले थे, जहां इन तीनों ही मैचों में बल्लेबाज विराट कोहली सुपर फ्लॉप साबित हुए थे। इस बार कोहली रोहित के साथ बतौर ओपनर मैदान पर उतर रहे हैं, लेकिन वो इस स्थान पर कुछ खास नहीं कर पा रहे। दूसरी ओर फैन्स का कहना है कि, विराट को फिर से नंबर 3 पर आकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। अब देखना अहम होगा की सुपर-8 के मैचों में कोहली का प्रदर्शन कैसा रहता है और वेस्टइंडीज की पिच उनको कितनी रास आती है।

ये तस्वीर हो रही है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

আরো ताजा खबर

IND vs AFG T20I सीरीज को हरी झंडी, बांग्लादेश व्हाइट-बॉल सीरीज लगभग रद्द

IND vs AFG Series Confirmed, But India’s Bangladesh Tour Put on Hold (image via X) IND vs AFG series: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज...

12 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए आईसीसी ने अजमतुल्लाह ओमरजई को फटकार लगाई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आयरलैंड के खिलाफ...

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...