
Tim Southee Stands (Pic Source-X)
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है। यह मुकाबला हैमिल्टन के Seddon Park में खेला जाएगा। यह मैच न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी के लिए काफी यादगार होने वाला है।
बता दें कि, टिम साउदी का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा। इस मुकाबले के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। टिम साउदी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो इस धाकड़ खिलाड़ी ने बनाए और तोड़े हैं।
इसी के साथ हैमिल्टन बोर्ड ने टिम साउदी के फेयरवेल टेस्ट के लिए उन्हें बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। हैमिल्टन के Seddon Park का एक छोर टिम साउदी एंड के नाम से जाना जाएगा। यह टिम साउदी के लिए काफी यादगार लम्हा होने वाला है।
Hamilton’s Seddon Park has a Tim Southee End for his farewell Test 👏 #NZvENG pic.twitter.com/fKCV655p3e
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 13, 2024
तीसरे टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी न्यूजीलैंड टीम
बता दें कि, टिम साउदी न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। टिम साउदी ने न्यूजीलैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 770 विकेट लिए हैं। साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 104 टेस्ट, 161 वनडे और 125 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में 385 विकेट, वनडे में 221 विकेट और टी-20 में 164 विकेट लिए हैं।
टिम साउदी ने 4 वनडे वर्ल्ड कप, 7 टी-20 वर्ल्ड कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट और 2019-21 चक्र के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है।
फिलहाल इस 3 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने 323 रनों से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड टीम तीसरे टेस्ट को जीतकर साउदी को शानदार फेयरवेल देना चाहेगी। यही नहीं अनुभवी खिलाड़ी भी अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेंगे।
ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI
सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’
‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान
ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

