Skip to main content

ताजा खबर

जून 29 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

जून 29 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

Rohit Sharma and Inzamam-ul-Haq (Image Credit- Twitter X)

1) इंग्लैंड की हार से बौखलाए माइकल वॉन ने लगाया पक्षपात का आरोप तो हरभजन सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि गयाना की पिच भारतीय टीम के लिए सबसे उपयुक्त है। उनके इस बयान पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने करारा जवाब दिया है और बकवास की जगह लॉजिक पर बात करने को कहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) अंपायर से हाथ मिलाना चाहते थे जसप्रीत बुमराह लेकिन हुआ कुछ ऐसा जिसको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, यह रही वीडियो

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। हालांकि जैसे ही इंग्लैंड की पारी का अंतिम विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया वो वापस फील्ड अंपायर की ओर हाथ मिलाने के लिए बढ़ने लगे। लेकिन अंपायर ने जसप्रीत बुमराह को बिल्कुल भी नहीं देखा। कुछ देर तक जसप्रीत बुमराह हाथ मिलाने के लिए अंपायर के सामने खड़े हुए थे। बुमराह की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) T20 World Cup के सेमीफाइनल में भारत द्वारा इंग्लैंड को रौंदने के बाद जोश में आए शोएब अख्तर कहा- हिंदुस्तान…

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद शोएब अख्तर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में अख्तर ने कहा- बहुत खुशी हुई हिंदुस्तान को देखकर, हिंदुस्तान एक वैल डिजर्व टीम है, जो फाइनल में पहुंची है। इस टीम के पास पूरी बैटिंग है और जिस टीम के पास रोहित शर्मा हो, मैं कब से कह रहा हूं रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज है ही नहीं। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं जो आपको मैच निकाल कर दे रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘टॉस में गेंदबाजी करना एक…’ भारत के खिलाफ T20 World Cup सेमीफाइनल में हार के बाद माइकल वाॅन

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की करारी शिकस्त पर माइकल वाॅन ने The Telegraph में लिखे अपन एक काॅलम के हवाले से कहा- मेरा मानना ​​है कि इन परिस्थितियों में इंग्लैंड के मुद्दे सिर्फ कोच और कप्तान से कहीं अधिक गहरे हैं। उन्होंने मैच में कुछ गलती की, टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला एक अजीब फैसला था। मुझे यकीन है कि खराब मौसम ने मैच में अहम भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)

5) साउथ अफ्रीका ही नहीं टीम इंडिया पर भी लगा है चोकर्स का ठप्पा, 10 सालों में गंवाए 10 खिताब

भारतीय टीम (Team India) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को एकतरफा हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 29 जून को बारबाडोस में उसका सामना साउथ अफ्रीका (South Africa) से होगा। पिछले 10 सालों से मेन इन ब्लू आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में हारता जा रहा है। जिस तरह साउथ अफ्रीका को चोकर्स के रूप में जाना जाता है, उसी तरह 10 सालों में यही हाल टीम इंडिया का रहा है। टीम ने पिछले 10 वर्षों में 10 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेलें, लेकिन हर बार खिताब से चूक गई। (पढ़ें पूरी खबर)

6) ‘हमें ना सिखाएं कि रिवर्स स्विंग कैसे होता है’ इंजमाम उल हक की रोहित शर्मा को दो टूक, देखें वायरल वीडियो

इंटरनेट पर वायरल वीडियो के अनुसार इंजमाम कहते हैं दिमाग तो हम अपना जरूर खोल लेंगे। पहली बात तो ये इसने (रोहित शर्मा) कहा है कि रिवर्स स्विंग हो रहा है, ये बात तो सही है। दूसरी बात, रोहित शर्मा को हमें ये सिखाने की जरूरत नहीं है कि रिवर्स स्विंग कैसे होता है, किस तरह होता है, और किस पिच पर होता है। स्विंग सिखाने वाले लोगों को ये नहीं कहते। अंपायर को अपना दिमाग खुला रखने की जरूरत है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) T20 World Cup : फाइनल से पहले रिकी पोंटिंग ने साउथ अफ्रीकी टीम को दिया जीत का मंत्र

पोंटिंग ने आईसीसी के डिजिटल डेली शो में कहा, बहुत सी टीमें कहती हैं, ‘यह सिर्फ एक और गेम है’ और वे मौके की भयावहता से छिपने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी मदद नहीं करेगा। जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करें। ये खिलाड़ी पहले वहां नहीं गए हैं, इसलिए आज रात को इन्जॉय करें, कल का भी आनंद लें। लेकिन सुनिश्चित करें कि आपकी तैयारी लगातार चलती रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

8) मेरी भारतीय टीम के साथ सबसे पसंदीदा यादें हैं…: राहुल द्रविड़ ने अपने मुख्य कोच के कार्यकाल को लेकर किया बड़ा खुलासा

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के अभी तक के मुख्य कोच के सफर की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल द्रविड़ अपने मुख्य कोच के कार्यकाल को लेकर बड़ा खुलासा कर रहे हैं। वो खुद यही चाहते हैं कि भारतीय टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल को अपने नाम करें और साथ ही उन्होंने आगामी मैच से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) टीम इंडिया में वापसी करने की तैयारी शुरू कर चुके हैं Shreyas Iyer, फिटनेस पर कर रहे हैं फोकस

टीम इंडिया के बल्लेबाज Shreyas Iyer को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया था, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी होने के बाद उनका टीम से बाहर होना तय था और हुआ भी कुछ ऐसा ही। इस बीच खबर ये आ रही है कि अय्यर की जल्दी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, जिसे लेकर इस खिलाड़ी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) कुलदीप और अक्षर के सामने दक्षिण अफ्रीका…: पूर्व खिलाड़ी का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पहले हैरान कर देने वाला बयान

पूर्व खिलाड़ी सरनदीप सिंह का मानना है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह दोनों ही खिलाड़ी आगामी मैच में भारतीय टीम के X फैक्टर साबित हो सकते हैं। सरनदीप सिंह ने PTI Videos को बताया कि, अगर आप मुझसे पूछेंगे कि भारत को कौन से दो खिलाड़ी फाइनल जिता सकते हैं तो मैं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का नाम लूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...