Skip to main content

ताजा खबर

जून 28 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

1) टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया

T20 World Cup 2024, का दूसरा सेमीफाइनल IND vs ENG के बीच खेला गया। गयाना में खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 171/7 का स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का इस टी-20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया।

2) रोहित शर्मा पांचवें भारतीय कप्तान बने जिन्होंने सभी प्रारूपों में 5000 रन पूरे किए

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यही नहीं उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान के रूप में 5000 रनों का आंकड़ा पार किया और ऐसा करने वाले वो पांचवें क्रिकेटर बने। इस सूची में भारतीय कप्तान के रूप में विराट कोहली सबसे ऊपर है जिन्होंने 12883 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी है जिनके नाम 11207 रन है।

 

3) निराश विराट कोहली को मिला राहुल द्रविड़ का साथ, ड्रेसिंग रूम में मुख्य कोच ने कंधे पर हाथ रख कर दी दिलासा

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का जड़ा था लेकिन उसी ओवर में वो अपना विकेट खो बैठे। विराट कोहली का विकेट इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने झटका। हालांकि विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में काफी उदास बैठे हुए नजर आए। वो इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश लगे।

4) T20 World Cup 2024: त्रिनिदाद की पिच ने मचाया बवाल, पूर्व दिग्गजों ने ‘खतरनाक’ बताते हुए उठाए बड़े सवाल

T20 World Cup 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान को 9 विकेट से शिकस्त देकर साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच गया है। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने इतिहास रच दिया है, टीम पहली बार कोई वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली है। लेकिन इस बीच त्रिनिदाद की पिच को लेकर बवाल मचा हुआ है। मैच के बाद अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा था कि, यह सेमीफाइनल वाली पिच नहीं थी। वहीं साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम इस पिच पर दोबारा नहीं खेलने से खुश है।

5) वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया से राहुल द्रविड़ के सम्मान में T20 World Cup जीतने की अपील की, पढ़ें बड़ी खबर

भारत में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को जीतने का टीम इंडिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं अब द्रविड़ का कोचिंग करियर जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म होने वाला है। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने टीम इंडिया से गुजारिश की है कि उन्हें द्रविड़ के सम्मान के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहिए।

6) रोहित शर्मा की विराट से तुलना करना कपिल देव को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान की जमकर हुई आलोचना

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने हाल ही में रोहित शर्मा और विराट कोहली की तुलना की थी और साथ ही उन्होंने विराट कोहली के फील्ड के व्यवहार को लेकर भी टिप्पणी की थी। कपिल देव का यह बयान कई क्रिकेट फैंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान की जमकर आलोचना की है।

7) Breaking: अजिंक्य रहाणे लीसेस्टरशायर के लिए खेलेंगे काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप, इस दिन होंगे इंग्लैंड रवाना

भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है। आईपीएल 2024 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट काउंटी चैंपियनशिप की टीम लीसेस्टरशायर ने दूसरे भाग और वनडे कप के लिए अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल कर लिया है।

8) इंग्लैंड को हराने के बाद कप्तान रोहित की आंखें हुई नम, ड्रेसिंग रूम के बाहर रोते हुए दिखे हिटमैन

Rohit Sharma Crying: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी ज्यादा इमोशनल नजर आए। मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे तो रोहित ड्रेसिंग रूम के बाहर कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद वो वहीं बैठकर रोते हुए नजर आए।

9) SA vs AFG: साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के बाद फूट-फूट कर रोए डेल स्टेन, खुद ही देखे लें वीडियो

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की इस जीत के बाद टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज तेज गेंदबाज रहे डेल स्टेन (Dale Steyn) की आंखे भी नम हो गई, और इस खास क्षण पर वह रोते हुए नजर आए है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही स्टेन की इस वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

10) “हमें टीम में ऐसे बल्लेबाजों को लाना होगा जो….”- अफगानिस्तान के बाहर होने के बाद हेड कोच का बड़ा बयान

T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के बाद अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इस बीच अफगानिस्तान के बाहर होने के बाद टीम के हेड कोच ने बड़ा बयान दिया है। जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि टीम इस वर्ल्ड कप से काफी कुछ सीखेगी। साथ ही उन्होंने टीम की बल्लेबाजी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है।

আরো ताजा खबर

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...

10 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. वसीम जाफर का कहना है कि कप्तानी के बोझ के बिना केएल राहुल बेहतर खेलते हैं दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट...