
Team India (Pic Source-X)
1) भारत ने जिम्बाब्वे को 5वें मैच में 42 रनों से हराया, शुभमन गिल की कप्तानी में 4-1 से जीती सीरीज
भारत ने जिम्बाब्वे को पांचवें टी20 मैच में 42 रनों से हराया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सरीज 4-1 से जीती। रविवार को हरारे में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने चार विकेट झटके। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीता था, इसके बाद भारत ने लगातार चार मैच जीते और सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
2) टी20 फॉर्मेट में संजू सैमसन ने अपने नाम किया यह शानदार रिकॉर्ड
14 जुलाई को जिंबाब्वे और भारत के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में पांचवा और अंतिम टी20 मैच खेला गया, जिसको भारत ने 42 रनों से अपने नाम किया। हालांकि इस मैच के दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे किए। बता दें, अंतिम टी20 में 45 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 58 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील
दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी
‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह
‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

