
Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)
1) VIDEO कॉल पर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को दिखाया बारबाडोस का खौफनाक मंजर, देखें वीडियो
भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट बारबाडोस के भयंकर तूफान में वीडियो कॉल करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कॉल उन्होंने किसी और को नहीं, बल्कि अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को किया था। असल में वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को बारबाडोस के भयंकर बेरिल तूफान को दिखा रहे हैं।
2) क्या सच में डेविड मिलर ने ले लिया है T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट? अफ़्रीकी क्रिकेटर ने दिया सोशल मीडिया पर जवाब
अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “कुछ न्यूज रिपोर्टों के विपरीत, मैंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। मैं दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए उपलब्ध रहूंगा। अभी सबसे अच्छा समय आना बाकी है।”
3) टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऋषभ पंत ने शेयर किया ये 18 सेकेंड का वीडियो, देखकर आपकी आंखें भी हो जाएगा नम
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीतने के तीन दिन बाद ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस के लिए मोटिवेशन का काम करेगा। ऋषभ पंत ने एक वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ” ट्रॉफी जीतने के बाद धन्य, विनम्र और आभारी। हूं। ईश्वर की अपनी योजना है।”
4) LPL 2024: लंका प्रीमियर प्रीमियर लीग में शादाब खान ने ली हैट्रिक, टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहा था ये प्लेयर
शादाब खान ने लंका प्रीमियर लीग 2024 सीजन में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए अपने पहले मैच में फॉर्म हासिल की। लेग स्पिनर ने इस मैच में अपने टी-20 करियर की पहली हैट्रिक ली। कैंडी फाल्कंस की टीम के खिलाफ अपने स्पेल का आखिरी ओवर गेंदबाजी करने आए शादाब खान ने हसरंगा, आगा सलमान और पवन रत्नायके का विकेट हैट्रिक के रूप में हासिल किया। हैट्रिक के अलावा शादाब ने कामिंदु मेंडिस का भी विकेट हासिल किया।
5) ICC T20I रैंकिंग: टी-20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या बने नंबर-1
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अच्छे दिन लौट आए हैं। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में उन्हें शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब इसका लाभ उन्हें आईसीसी की जारी नई T20I ऑलराउंडर की रैंकिंग में मिला है। आईसीसी की नई T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दो स्थान की छलांग लगाते हुए पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
6) सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बताया T20 WC फाइनल से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कैसे किया था मोटिवेट
सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया कि कैसे राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों की मानसिकता को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि, “उन्होंने पूरी भारतीय टीम द्वारा खेले गए T20I खेलों की संख्या का एक ग्राफ दिखाया, जिसमें विराट भाई से लेकर यशस्वी जायसवाल (सबसे जूनियर सदस्य) तक शामिल थे। वह संख्या 800 से अधिक थी। फिर उन्होंने एक दूसरी स्लाइड दिखाई जिसमें राहुल भाई सहित पूरे कोचिंग स्टाफ द्वारा खेले गए खेलों की संख्या थी। और वह संख्या 1 थी।”
7) जिंबाब्वे जाने के चक्कर में रियान पराग भूले अपना पासपोर्ट और फोन, बताया टीम इंडिया के साथ अपना ट्रैवेल एक्सपीरियंस
रियान पराग टीम इंडिया के लिए खेलने को लेकर इतना उत्साहित थे कि वो अपना पासपोर्ट और मोबाइल फोन ही भूल गए। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा और रियान पराग ने पहली बार टीम इंडिया के साथ ट्रैवल का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
6) Video: Rohit Sharma ने WWE दिग्गज Ric Flair के Walking स्टाइल को किया था कॉपी, अब मिला ये जवाब
जब रोहित शर्मा पूरे टीम के साथ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने जा रहे थे तो वह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा था। दरअसल, रोहित एक Walk करते हुए ट्रॉफी की तरफ बढ़ रहे थे। खास बात यह है कि रोहित शर्मा का यह Walk WWE के दिग्गज रेसलर Ric Flair की नकल थी। Ric flair जब WWE रिंग में पहुंचते थे तो इसी स्टाइल में Walk करते हुए जाते थे। अब उन्होंने रोहित शर्मा की इस वीडियो को शेयर कर खुद भी इस Walk की नकल उतारी है और उनके वर्ल्ड कप वाले वीडियो पर रिएक्शन दिया है।
7) ‘क्रिकेट 24 वर्ल्ड चैंपियन’ नाम के स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली आ रही है टीम इंडिया, पत्रकार भी आ रहे हैं साथ
T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम जल्द ही बारबाडोस से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज से वापस भारत लाने के लिए बीसीसीआई ने एक स्पेशल फ्लाइट का अरेंजमेंट किया है। एयर इंडिया की इस फ्लाइट को क्रिकेट 24 वर्ल्ड चैंपियन नाम दिया गया है। इसी फ्लाइट में भारतीय मीडिया भी आएगी।
8) हमें अब टी20 क्रिकेट में अपनी टीम को Reboot करना बेहद जरूरी है: मार्क वॉ
ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को लेकर पूर्व खिलाड़ी मार्क वॉ ने अपना पक्ष रखा है। मार्क वॉ के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब पूरी तरह से रिबूट करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास कई युवा टैलेंटेड खिलाड़ी है और उन्हें टी20 फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल करना बेहद जरूरी है।
9) भारत के खिलाफ मैच से पहले सोना बांग्लादेशी खिलाड़ी को पड़ा महंगा, बस नहीं रोकी फिर टीम ने दी बड़ी सजा
बांग्लादेश और भारत के बीच 22 जून को मैच खेला गया था। सुपर-8 का ये मैच बांग्लादेश के लिए बेहद अहम था। इस मैच में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश की टीम सुबह ही स्टेडियम के लिए रवाना हो गई थी। टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बस में आकर बैठ गए थे। इस बीच पूरी टीम तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का इंतजार कर रहे थे। उस वक्त तस्कीन अहमद किसी का फोन भी नहीं उठा रहे थे। क्रिकट्रैकर स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक तस्कीन अहमद सो रहे थे। जब तक वह होटल से बाहर निकले तब तक बस जा चुकी थी। इसके बाद वह खुद ही स्टेडियम पहुंच गए।
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

