Skip to main content

ताजा खबर

जीत के बाद Suryakumar Yadav को पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी, फैन्स ने कमेंट कर लगाई क्लास

जीत के बाद Suryakumar Yadav को पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी फैन्स ने कमेंट कर लगाई क्लास

(Image Credit- Instagram)

Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल का पहला टी20 मैच जीत लिया है, जहां भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को मात दी। जिसके बाद कप्तान SKY ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, लेकिन इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने सूर्यकुमार को ही Troll कर दिया।

अभिषेक शर्मा ने की तूफानी बल्लेबाजी

दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की, इस दौरान उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। अभिषेक ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन बनाए, साथ ही युवा बल्लेबाज ने 8 छक्के के अलावा 5 चौके भी लगाए और टीम इंडिया की जीत को आसान बना दिया। उससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था, जहां अर्शदीप और हार्दिक के अलावा अक्षर को 2-2 विकेट मिले थे। तो वरुण चक्रवर्ती ने 3 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

Suryakumar Yadav को पोस्ट शेयर करना भारी पड़ गया

*इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहला टी20 मैच कुल 7 विकेट से जीता था।
*जीत के बाद कप्तान Suryakumar Yadav ने टीम की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
*लेकिन शून्य पर आउट होने वाले SKY को फैन्स ने किया Troll और पूछे तीखे सवाल।
*फैन्स ने कमेंट कर लिखा- टीम जीत गई लेकिन सूर्यकुमार का फ्लॉप शो जारी है।

फैन्स ने Suryakumar Yadav के इस पोस्ट पर किए कमेंट

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के इस वीडियो पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अगला टी20 मैच कब और कहां होगा दोनों टीमों के बीच?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 5टी20 मैचों की सीरीज है, जिसका पहला मैच हो गया है। वहीं अब सीरीज का दूसरा मैच होना है, जो 25 तारीख को चेन्नई में खेला जाएगा। ऐसे में देखना अहम होगा की टीम इंडिया में इस मैच को लेकर क्या-क्या बदलाव होते हैं, साथ ही इस मैच में SKY को अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित करना होगा और आलोचना करने वालों को बल्ले से जवाब देना होगा।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...