Skip to main content

ताजा खबर

जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X)
VVS Laxman (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई यह कदम भारत के बिजी क्रिकेटिंग शेड्यूल के चलते उठा सकता है, जिससे गौतम गंभीर की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ को आगामी दौरों से पहले थोड़ा आराम मिल सके।

इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई के सीओई हेड लक्ष्मण जिम्बाब्वे सीरीज और एशियाड के लिए भारतीय टीम की देखरेख करेंगे और उनके साथ बैटिंग कोच ऋषिकेश कानिटकर और बॉलिंग कोच सुनील जोशी भी होंगे। इस फैसले से इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद सीनियर सपोर्ट स्टाफ को थोड़ा आराम मिल सकेगा।

लक्ष्मण पहले भी नजर आ चुके हैं इस भूमिका में

गौरतलब है कि वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के साथ इस भूमिका में पहले भी काम कर चुके हैं। साल 2023 में जब राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच थे, लेकिन बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2023 और भारत के जिम्बाब्वे दौरे के लिए लक्ष्मण को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी थी। तो वहीं, इस बार भी वह टीम से साथ इस भूमिका में नजर आ सकते हैं।

बता दें कि भारत का जिम्बाब्वे दौरा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज के ठीक बाद, 23 जुलाई से शुरू होगा। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20 मैच खेलेगी। तो वहीं, एशियन गेम्स इस बार जापान में 19 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 के बीच खेले जाएंगे।

खैर, इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां पर इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से ऐतिहासिक टी20 सीरीज हारने के बाद, टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ भी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। 3 मैचों के बाद इंग्लैंड 2-0 से आगे है। इंग्लैंड और भारत के बीच चौथा टी20 मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

“अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट!” – सौरव गांगुली के जन्मदिन पर रिलीज हुआ बायोपिक ‘DADA’ का फर्स्ट लुक, दादा ने दिया रिएक्शन

Sourav Ganguly reacts as Rajkummar Rao’s first look from Dada drops on his birthday (image via X) बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के आइकॉनिक शर्टलेस सेलिब्रेशन को किया...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 4th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड के...

‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा

Gautam Gambhir’s honest admission after third T20I loss (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के हाथों भारत की 125 रनों की करारी हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर...

ENG vs IND: पॉवरप्ले में ही आधी टीम लौटी पैवेलियन! भारत के T20I इतिहास में पहली बार दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND, 3rd T20I: India recorded their worst powerplay in T20I history by losing 5 wickets for just 54 runs in the first 6 overs (image via getty) मंगलवार,...