
जैसा कि टीम इंडिया एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की निगाहें अब सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड पर होगी। वो इस मैच में तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे। महज 22 साल के जयसवाल हर मैच में कुछ न कुछ रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ कारनामा वो अगले मैच में भी कर सकते हैं।
इस युवा खिलाड़ी ने पर्थ में पहले टेस्ट मैच में शानदार 161 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबदबा बनाया। जायसवाल ने इस साल जितने भी मैच खेले हैं हर मुकाबले में उन्होंने अपना दबदबा बनाया है। जयसवाल ने इस साल अब तक 58.18 के औसत और 72.52 के स्ट्राइक रेट से 1,280 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं, जिसमें 214* उनका सर्वोच्च स्कोर है।
इस युवा खिलाड़ी को एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वाधिक टेस्ट रनों के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 282 रन और चाहिए। सात शतक और पांच अर्द्धशतक की मदद से, सचिन ने 2010 में 14 टेस्ट मैचों और 23 पारियों में 78.10 की औसत से 1,562 रन बनाए थे। इस दौरान 214 उनका सर्वोच्च स्कोर था।
2006 में 11 मैचों और 19 पारियों में 99.33 की औसत से 1,788 रन के साथ, पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के नाम एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है। 202 के हाईएस्ट स्कोर के साथ, उन्होंने नौ शतक और तीन अर्द्धशतक लगाए थे।
दूसरे टेस्ट में Yashasvi Jaiswal के साथ कौन करेगा ओपनिंग
दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और उन्होंने प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा लिया। हालांकि, उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन वे कप्तान हैं तो उनका खेलना तय है। ऐसे में संकट ये है कि पिंक बॉल टेस्ट मैच में एडिलेड के मैदान पर भारत के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ ओपन कौन करेगा? केएल राहुल का नाम इस समय सबसे आगे है, क्योंकि उन्होंने पर्थ में अच्छी बल्लेबाजी की थी और प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने रन बनाए।
“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम
SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!
Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

