Skip to main content

ताजा खबर

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है न्यूजीलैंड का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

New Zealand ODI Team (Image Credit- Twitter X)

ICC चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मैच मेजबान और गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इन दिनों चैंपियंस ट्राॅफी के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान में एक ट्राई सीरीज खेल रही है, जिससे वह अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सके। हालांकि, इंजरी की वजह से तेज गेंदबाज बेन सीर्स टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि जैकब डफी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया है।

न्यूजीलैंड को ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। चैंपियंस ट्राॅफी में टीम की कमान इस बार ऑल-राउंडर मिचेल सेंटनर के हाथों में सौंपी गई है। खैर, इस आर्टिकल में हम चैंपियंस ट्राॅफी में कीवी टीम की ओर से कौन बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर साबित हो सकता है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

New Zealand’s Squad for ICC Champions Trophy 2025

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी।

चैंपियंस ट्राॅफी में न्यूजीलैंड का बेस्ट बल्लेबाज- Kane Williamson

Kane Williamson (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्राॅफी में कीवी टीम के लिए बेस्ट बल्लेबाज पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन साबित हो सकते हैं। हाल में ही पाकिस्तान व साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में विलियमसन के बल्ले से शतक निकला था, जिससे उनके फाॅर्म में वापस आने के संकेत मिल गए हैं।

वनडे फाॅर्मेट में विलियमसन के आंकड़ों के बारे में आपको जानकारी दें, तो यह काफी शानदार है। कीवी टीम के लिए खेले गए 168 वनडे मैचों में विलियमसन ने 49.36 की औसत से कुल 7009 रन बनाए हैं। इस दौरान खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 81.68 का रहा है। इसके अलावा विलियमसन ने वनडे में 46 अर्धशतक और 14 शतक लगाए हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में न्यूजीलैंड का बेस्ट गेंदबाज- Matt Henry

Matt Henry (Image Credit- Twitter)

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में मैट हेनरी टीम के बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। हाल में ही पाकिस्तान व साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में हेनरी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड के लिए खेले गए 87 वनडे मैचों में हेनरी अब तक 25.34 की औसत और 5.18 की इकाॅनमी से कुल 155 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में न्यूजीलैंड का बेस्ट ऑलराउंडर- Mitchell Santner

Mitchell Santner. (Photo by Anthony Au-Yeung/Getty Images)

चैंपियंस ट्राॅफी में कीवी टीम की कमान संभालने वाले ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर टीम के बेस्ट ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं। इंटनेशनल क्रिकेट के अलावा सेंटनर ने अपना हरफनमौला खेल आईपीएल में भी दिखाया है। वनडे क्रिकेट में सेंटनर ने कीवी टीम के लिए कुल 113 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 90.79 के स्ट्राइक रेट से 1400 रन बनाने के साथ, 4.82 की इकाॅनमी से कुल 117 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट से पहले Babar Azam को तेज बुखार, पाकिस्तान टीम में 8वें बदलाव की आशंका

ENG vs PAK: Babar Azam Suffers Fever Scare Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। 9-13 सितंबर के...

2 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया; संजू सैमसन की वापसी, जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस मंजूरी...

‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’: बीच सीरीज में बड़े बदलावों पर भड़के शोएब मलिक, PCB को लगाई कड़ी फटकार

Shoaib Malik Hits Out at PCB over Mid-Series Axe (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही...

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...