Skip to main content

ताजा खबर

जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

South africa odi team (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है। पहला मैच 19 फरवरी को गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट में चैंपियंस ट्राॅफी के डेब्यू सीजन की चैंपियन साउथ अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा के हाथों में सौंपी गई है। साउथ अफ्रीका को ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है।

चैंपियंस ट्राॅफी में साउथ अफ्रीका अपना पहला मैच 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ कराची में खेलेगी। खैर, इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि टूर्नामेंट में इस बार टीम के लिए कौन बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर साबित हो सकता है:

South Africa Squad for ICC Champions Trophy 2025

तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश। यात्रा आरक्षित: क्वेना मफ़ाका

चैंपियंस ट्राॅफी में साउथ अफ्रीका का बेस्ट बल्लेबाज- Heinrich Klaasen

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाज के लिए मशहूर क्लासेन बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। अपने दिन पर वह मैच को अकेले ही टीम की जिता सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ आईपीएल में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाज को लोहा मनवाया है। साउथ अफ्रीका के लिए मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले इस बल्लेबाज ने 58 वनडे मैचों में 44.13 की औसत और 117.45 के स्ट्राइक रेट से कुल 1766 रन बनाए हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में साउथ अफ्रीका का बेस्ट गेंदबाज- Kagiso Rabada

29 वर्षीय रबाडा आगामी चैंपियंस ट्राॅफी में साउथ अफ्रीका के बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। रबाडा के पास वैरिएशन के साथ 140+ किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिक की रफ्तार है, जो किसी बल्लेबाज को गच्चा देने के लिए काफी है। साउथ अफ्रीका के लिए खेले गए 103 वनडे मैचों में उन्होंने 27.56 की औसत से कुल 162 विकेट अपने नाम किए हैं।

चैंपियंस ट्राॅफी में साउथ अफ्रीका का बेस्ट ऑलराउंडर- Marco Jansen

मार्को यान्सेन किसी भी टीम के लिए कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं ये बात हर कोई जानता है। इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग, कई मर्तबा यान्सेन ने गेंद और बल्ले से उल्लेखनीय योगदान दिया है। साउथ अफ्रीका के लिए खेले गए 26 वनडे मैचों में उन्होंने 461 रन बनाने के साथ 41 बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक 2028 की जगह खतरे में, पढ़ें बड़ी खबर

Australia Team (Image credit Twitter – X) आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज से बाहर होने का असर, अब सिर्फ इस टूर्नामेंट तक सीमित नहीं...

IND vs NED: नीदरलैंड को जीत के लिए चाहिए 194 रन, शिवम दुबे ने बनाए शानदार 66 रन

T20 WC 2026, IND vs NED (image via getty) शिवम दुबे ने सिर्फ 30 गेंदों पर 66 रन बनाकर भारत को सोमवार को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के...

T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार लीग स्टेज से कब बाहर हुआ था ऑस्ट्रेलिया? यहां जाने

Australia T20 World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया, जो टूर्नामेंट के इतिहास...

T20 WC 2026, PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!

T20 WC 2026, PAK vs NAM: Sahibzada Farhan (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मैच में क्वालिफिकेशन खतरे में होने के बावजूद, पाकिस्तान ने कोलंबो में ऐसा...