Skip to main content

ताजा खबर

जहां से मैं आई हूं, वहां से अपने देश के लिए खेलना बड़ी बात है: शेफाली वर्मा

जहां से मैं आई हूं वहां से अपने देश के लिए खेलना बड़ी बात है शेफाली वर्मा

Shafali Verma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोट सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) का हाल में ही एक बड़ा बयान सामने आया है। शेफाली का कहना है कि वह जिस क्षेत्र से आई हैं, वहां से उनके लिए देश के लिए क्रिकेट खेलना काफी बड़ी बात है।

गौरतलब है कि पूर्व अंडर-19 विनिंग कैप्टन शेफाली ने साल 2019 में भारतीय टीम के लिए, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वह लगातार टीम इंडिया के लिए इस पोजिशन पर खेलती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि हाल में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा करते हुए शेफाली ने कहा- क्रिकेट खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि जहां से मैं आई हूं, वहां से देश के लिए खेलना एक बड़ी बात है। यह मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात है। भारत के लिए जर्सी पहनकर खेलना एक भावुक एहसास के साथ बड़ी खुशी की बात है।

अभी बस यही सोच रहे है कि अपनी टीम के लिए और कितना अच्छा कर सकते हैं। अपने देश के लिए कैसे और अच्छा कर सकते हैं। टी-शर्ट तो हमें मिल गई है, लेकिन मैं उसका कितना आगे तक ले जा सकती हूं और उसे कितना उसका प्राउड फील करा सकती हूं। इस बात पर मेरा फोकस है।

देखें शेफाली वर्मा की ये वीडियो

दूसरी ओर, हरियाणा के रोहतक में साल 2004 में जन्मी शेफाली के बारे में आपको जानकारी दें, तो वे अब टीम इंडिया की ओर से आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलती हुई नजर आएंगी। गौरलतब है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अपने पहले मैच में 4 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से सामना होने वाला है।

देखने लायक बात होगी कि 20 वर्षीय शेफाली टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं?

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...