Skip to main content

ताजा खबर

जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने पर हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा- “मुझे पता है कि आपके…”

जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने पर हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा- मुझे पता है कि आपके

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को लेकर एक बड़ी खबर है। जय शाह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए अध्यक्ष बनेंगे। जय शाह आईसीसी चेयरमैन पद के लिए आवेदन करने वाले एकमात्र आवेदक थे।

इसके साथ ही जय शाह को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। अब जय शाह 1 दिसंबर 2024 से ICC अध्यक्ष का पद संभालेंगे। बता दें कि, इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त थी। सबसे अहम बात यह भी है कि, 35 वर्षीय जय शाह यह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं।

जय शाह के निर्विरोध अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद , सोशल मीडिया पर BCCI सचिव को बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वर्तमान सचिव के रूप में, शाह का इस वैश्विक पद पर पहुँचना क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल है।

कई लोगों ने भारतीय क्रिकेट में उनके नेतृत्व की प्रशंसा की, विशेष रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तेजी से विकास और पूरे भारत में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में उनकी अहम भूमिका थी।

गौतम गंभीर ने दी खास बधाई 

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को उम्मीद है कि शाह के नेतृत्व में विश्व क्रिकेट आगे बढ़ेगा। आइए जानें उन्होंने ट्वीट कर क्या कहा-

भाई! मुझे पता है कि आपके असाधारण नेतृत्व में विश्व क्रिकेट काफी आगे बढ़ेगा!

जय शाह से पहले भी यह चार भारतीय आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं:

जगमोहन डालमिया (1997 से लेकर 2000 तक)
शरद पवार (2000 से लेकर 2012 तक)
एन श्रीनिवासन (2014 से लेकर 2015 तक)
शशांक मनोहर (2015 से लेकर 2020 तक)

जय शाह ने आईसीसी अध्यक्ष चुने जाने के बाद क्या बात कही 

बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में शाह ने कहा, ‘टी20 स्वाभाविक रूप से एक रोमांचक प्रारूप है। लेकिन यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि टेस्ट क्रिकेट सभी के लिए प्राथमिकता बना रहे क्योंकि यह हमारे खेल का आधार है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्रिकेटरों को लंबे प्रारूप की ओर आकर्षित किया जाए और हमारे प्रयास इस लक्ष्य की ओर केंद्रित होंगे।’

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...