Skip to main content

ताजा खबर

जब सुरक्षा कारणों की वजह से, न्यूजीलैंड ने मैच शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था 

जब सुरक्षा कारणों की वजह से, न्यूजीलैंड ने मैच शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था 

PAK vs NZ (Image Credit- Twitter X)

साल 2021 में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए, मैच शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही अचानक अपना पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया था, क्योंकि रावलपिंडी में पहला वनडे मैच खेलने के लिए, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमें मैदान पर थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है, जिस वजह से उन्होंने इस दौरे को अचानक से रद्द करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड का यह पाकिस्तान दौरा पिछले 18 वर्षों में पहली बार था, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल थे, लेकिन सुरक्षा की चिंताओं के कारण, अचानक ही यह दौरा रद्द हो गया था।

उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मैच शुरू होने से पहले ही NZC के एक विश्वसनीय सूत्र को सुरक्षा के खतरे के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद मैच के लिए तैनात सुरक्षा अधिकारियों और न्यूजीलैंड सरकार से परामर्श करने के बाद, बोर्ड ने पूरी सीरीज को रद्द करने का फैसला किया और जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़ने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड से व्यवस्था करने के लिए कहा था।

इस मामले को लेकर उस समय NZC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने कहा- खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और खतरे के स्तर में वृद्धि के बाद, हमें लगा कि यह कार्रवाई का एकमात्र जिम्मेदार कदम था।

पाकिस्तान में क्रिकेट लौटने को लगा था बड़ा झटका

तो वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिए इस औचक फैसले के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी निराशा व्यक्त की थी। हालांकि, उन्होंने जिस तरह से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, उसके बाद भी इस तरह की घटना से बोर्ड काफी चिंतित था। लेकिन उन्होंने बाद में खिलाड़ियों की सुरक्षा के महत्व को भी स्वीकारा।

यह PCB की पाकिस्तान में क्रिकेट को दोबारा लाने के लिए कड़ी मेहनत थी, लेकिन इस घटना ने अचानक ही उन सभी प्रयासों को करारा झटका दिया, जो उसने पिछले कुछ समय में किए थे।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...