Skip to main content

ताजा खबर

‘जब मैं दूसरी क्लास में था तो मेरे पिता गुजर गए’ टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद भावुक हुए जसप्रीत बुमराह

‘जब मैं दूसरी क्लास में था तो मेरे पिता गुजर गए’ टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद भावुक हुए जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

हाल के दिनों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। वर्ल्ड कप 2023 और पिछले महीने खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तो उनके प्रदर्शन के बारे में क्या ही कहना। भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बुमराह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बुमराह को उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से नवाजा गया था। तो वहीं हाल में ही बुमराह के पड़ोस में रहने वाले एक पत्रकार दीपक त्रिवेदी ने 30 वर्षीय क्रिकेटर के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। बता दें कुछ समय के लिए बुमराह का परिवार दीपक के घर पर ही आश्रित था।

दूसरी ओर, अब टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें बुमराह बहुत भावुक होते हुए नजर आए हैं। बुमराह का कहना है कि जब वे दूसरी क्लास में थे, तो उनके पिता का निधन हो गया था।

जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि हाल में ही जसप्रीत बुमराह ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- जैसा कि मैंने आपको बताया, जब मैं दूसरी क्लास में था और मेरी बहन चौथी क्लास में थी, तब मेरे पिता का निधन हो गया। फिर हम एक परिवार के रूप में वास्तव में करीब हो गए, क्योंकि जीवन अचानक बदल गया। हमारे पास कुछ वित्तीय मुद्दे भी थे। इसलिए, मेरी मां ने काम करना शुरू कर दिया था।

बुमराह ने आगे कहा- हम एक परिवार के रूप में बहुत करीब आ गए, क्योंकि हम काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे। लेकिन तब से वह रिश्ता और भी मजबूत हो गया है, और यह पिछले कुछ वर्षों में और बढ़ा है।

दूसरी ओर, आपको बुमराह के बारे में जानकारी दें तो फिलहाल उन्हें 27 जुलाई से भारत के श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले दौरे के लिए आराम दिया गया है। बुमराह अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...