Skip to main content

ताजा खबर

‘जब गेंद बल्ले पर लगी तो ऐसा लगा…’ T20 World Cup के फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच को याद करते हुए ऋषभ पंत 

‘जब गेंद बल्ले पर लगी तो ऐसा लगा…’ T20 World Cup के फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच को याद करते हुए ऋषभ पंत 

Rishabh Pant and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के फाइनल में, साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाउंड्री लाइन पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के शानदार कैच को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेले गए उस मैच के आखिरी ओवर में, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रनों की जरुरत थी, और स्ट्राइक पर थे मैच फिनिश करने के लिए जाने जाने वाले डेविड मिलर।

हार्दिक ने अपने इस ओवर में एक लो फुलटाॅस मिलर को फेंकी जिसे वे सही तरह के टाइम नहीं कर पाए। इसके बाद सूर्या ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच लपका, जो बाद में मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुए। भारत ने मैच को 7 रन से अपने नाम किया था।

ऋषभ पंत ने उस कैच को याद करते हुए दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही तनमय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ऋषभ पंत ने सूर्यकुमार यादव के बाउंड्री लाइन पर पकड़े गए बेहतरीन कैच को लेकर कहा- जब गेंद हवा में थी तो ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया है। जब गेंद बल्ले पर लगी तो ऐसा लगा कि पक्का छक्का चला जाएगा। लेकिन भारतीय फैंस की दुआओं की वजह से गेंद सीमा रेखा के पार नहीं गई थी।

पंत ने आगे कहा- मैं अभी इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि भारत में लोग 10-15 दिनों के बाद भूल जाते हैं कि आपने क्या किया है। तो आपके लिए भी इन बातों को भूलना जरूरी है। लेकिन वह पल हमेशा मेरे साथ रहेगा, लेकिन अब हमें आगे बढ़ना होगा और आगे क्या होगा उस पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

तो वहीं आपको पंत के बारे में बताएं तो उनका चयन 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है। देखने लायक बात होगी कि टेस्ट क्रिकेट में पंत अपनी वापसी पर कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...