
Ben Stokes (Photo Source: Twitter)
एशेज 2023 में इंग्लैंड को पहले दो टेस्ट मैच में हार झेलनी पड़ी थी और टीम बहुत दबाव में थी। इंग्लैंड का प्रदर्शन इस पूरी सीरीज में काफी खराब रहा था। हालांकि इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी की और मैच को तीन विकेट से अपने नाम किया। सीरीज को अपने नाम करने के लिए इंग्लैंड को बचे हुए दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी था लेकिन मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ।
ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में बारिश ने बाधा डाल दी थी और इसी वजह से इंग्लैंड के एशेज 2023 को जीतने का सपना पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। सभी खिलाड़ी काफी निराश थे। हालांकि इसके बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने सभी टीम के साथियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्पीच दी। एशेज 2023 सीरीज के डॉक्युमेंट्री के दौरान बेन स्टोक्स को अपने सभी टीम के खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण स्पीच देते हुए सुना गया।
cricket.com.au के मुताबिक बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘जो भी हमने अभी तक किया है उसे हम रुकने नहीं वाले हैं क्योंकि अभी तक हमने urn वापस नहीं ली है। हमें तब तक पुरस्कार नहीं मिलता है जब तक हम कड़ी मेहनत करके जीत हासिल नहीं कर लेते हैं और जो हमें चाहिए होता है उसे अपना नहीं बना लेते हैं। हमने वो चीज अपने नाम की है जिसके लिए एक टीम के रूप में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और जिन भी लोगों ने हमें क्रिकेट खेलते हुए देखा वो सभी काफी लकी थे।’
ऐसी टीम बने जिसे हर कोई हमेशा याद रखें: बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने आगे कहा कि, ‘मुझे पता है यह आगे जाकर काफी सपाट होगा। अगला मैच ओवल में खेला जाना है और यह बात हम सबको बुरी लगेगी कि हम urn वापस नहीं ले पाए। लेकिन जो हमने किया है उसे हर कोई याद रखेगा। ऐसी टीम बने जिसे हर कोई याद रखें और हमने वैसा ही प्रदर्शन किया है।’
बता दें, इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को कैनिंग्टन ओवल में 49 रनों से अपने नाम किया और सीरीज को बराबरी पर अंत किया। भले ही इंग्लैंड एशेज 2023 को अपने नाम ना कर पाए हो लेकिन टीम के प्रदर्शन की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

