Skip to main content

ताजा खबर

‘जब ऋषभ पंत क्रीज पर होते हैं, तो हर कोई डरा हुआ होता है’, कीवी टीम के इस खिलाड़ी ने जमकर की विकेटकीपर की तारीफ

Rishabh Pant (Pic Source-X)

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट सीरीज में 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कीवी टीम की इस जीत में एजाज पटेल ने बड़ा रोल निभाया था। अब एजाज पटेल का मानना है कि सीरीज के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उनके प्रमुख टारगेट थे।

तीसरे टेस्ट में भारत के लिए ऋषभ पंत अकेले लड़ते हुए दिखे। मेजबान ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे, जिसमें पंत ने 60 रनों का योगदान दिया था, जबकि दूसरी पारी में भारतीय टीम 121 रनों पर सिमट गई थी। इसमें पंत ने 57 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली थी। जब तक वह मैदान पर थे, विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ी हुई थीं।

वहीं सीरीज जीतने के बाद एजाज पटेल ने ऋषभ पंत की तारीफ की और उनकी काबिलियत को लेकर कहा, जब ऋषभ पंत क्रीज पर होते हैं, तो हर कोई डरा हुआ होता है। हमने इस सीरीज में सबसे ज्यादा टारगेट ऋषभ पंत को बनाया है। वह मीडिल में आते हैं और इसके बावजूद डरते नहीं हैं। चाहे कुछ भी हो, वह अपना खेल खेलते हैं। उनकी सोच है कि जब तक आप क्रीज पर हो, आप वहीं करें, जो आप करना चाहते हैं। अगर आप आउट हो जाते हैं तो कोई समस्या नहीं है।

एजाज पटेल तीसरे लीडिंग विकेटटेकर रहें

ऐसी सीरीज जहां भारतीय बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम ने 200 से कम स्कोर बनाए हो, वहां पंत ने अकेले 43.50 की औसत और 90 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए। इस सीरीज में एजाज पटेल ने 23.80 की औसत से कुल 15 विकेट हासिल किए थे।

इस सीरीज के गंवाने के साथ ही भारतीय टीम के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है। भारत लुढ़ककर दूसरे स्थान पर आ गया है। उसके 58.33 प्रतिशत है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 62.50 प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है।

 

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...