Skip to main content

ताजा खबर

“जब आप 36, 37 साल के होते हैं….आपको बहुत, बहुत सावधान रहना”- गावस्कर ने बताई रोहित शर्मा के खराब फॉर्म की वजह

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा के हालिया फॉर्म को लेकर संघर्ष के पीछे का कारण बताया है। पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि जारी सीरीज में रोहित शर्मा का फुटवर्क सही नहीं है और इसी वजह से वो पूरी श्रृंखला के दौरान खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आए हैं।

चौथे टेस्ट में केएल राहुल को तीसरे नंबर पर भेजते हुए यशस्वी जयसवाल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत कराने का रणनीतिक कदम रोहित के लिए असफल साबित हुआ। मेलबर्न टेस्ट में रोहित ने सिर्फ 12 गेंदों का सामना किया और वो तीन रन बनाकर, पैट कमिंस का शिकार बने। टेस्ट में कमिंस ने सातवीं बार रोहित को अपना शिकार बनाया था।

सुनील गावस्कर ने बताई रोहित शर्मा के खराब फॉर्म की वजह

रोहित के विकेट को लेकर सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, “यह एक ऐसा शॉट है जिसे वह आम तौर पर खेलते हैं। फ्रंट फुट से आधा पुल। मुझे लगता है कि वह शायद उनके दिमाग में दोहरी बात थी कि उचित पुल शॉट के लिए जाएं या नहीं और फिर कैचिंग प्रैक्टिस की तरह इसे टैप करने की कोशिश करने लगे। लेकिन ऐसा तब होता है जब आपके पास अंतर होता है, जब आप 36, 37 साल के होते हैं और आपके क्रिकेट खेलने के बीच लंबा अंतर होता है।

पूर्व दिग्गज ने आगे कहा कि, “यही कारण है कि आप देख रहे हैं कि शायद उस तरह का फुटवर्क नहीं है जैसा आप उम्मीद करते हैं, क्योंकि जैसे-जैसे आप बूढ़े होते जाते हैं आपका शरीर वैसा ही हो जाता है। यह थोड़ा धीमा रिएक्ट करता है। आप जानते हैं, दिमाग वहीं है मन आपको सब कुछ बताता है, लेकिन शरीर वैसा नहीं करता है।

इसलिए, यदि आप 37 साल की उम्र में लगातार काम कर रहे हैं, तो कोई समस्या नहीं है क्योंकि आप अपनी बल्लेबाजी की गति को जानते हैं लेकिन एक ब्रेक के बाद आपको बहुत, बहुत सावधान रहना होगा, बहुत, बहुत सावधान।”

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...