Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान कमिंस हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान कमिंस हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर

Pat Cummins (Photo Source: Getty Images)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी 8 टीमों का स्क्वॉड भी सामने आ चुका है। वहीं 12 फरवरी तक टीम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के कप्तान पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने SEN से कहा “पैट कमिंस किसी भी तरह की गेंदबाजी शुरू नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनका खेलना लगभग असंभव है, इसका मतलब है कि हमें एक कप्तान की जरूरत है।” कोच का कहना है कि पैट कमिंस अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है। ऐसे में कोई नया खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेगा।

मैकडोनाल्ड ने आगे कहा ‘जैसा कि मैंने कहा, पैटी का खेलना बहुत मुश्किल है, जो थोड़ा शर्मनाक है और हमारे पास जोश हेज़लवुड भी हैं, जो इस समय संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए अगले कुछ दिनों में चिकित्सा संबंधी जानकारी मिल जाएगी और हम उसे मजबूत कर पाएंगे और सभी को दिशा बता पाएंगे।’

श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं Pat Cummins

गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रही है। इस सीरीज में भी पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस वजह से दौरे पर स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दरअसल, कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में बुमराह के बाद पैट कमिंस सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बुमराह के बाद दूसरे गेंदबाज थे। कमिंस ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट चटकाए थे और वे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

আরো ताजा खबर

क्या IPL 2027 के ऑक्शन में उतरेंगे ब्रिटिश नागरिक मोहम्मद आमिर? तेज गेंदबाज ने खुद दी सफाई

Mohammad Amir Dismisses Reports of Registering for IPL 2027 Auction as British Citizen (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन अफवाहों को पूरी तरह खारिज...

14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी! प्रेमा रावत ने महिला टी20 का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Prema Rawat Smashes Fastest Fifty in Women’s T20 History Off Just 14 Balls (image via X) सोमवार, 2 नवंबर को भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑलराउंडर प्रेमा रावत (Prema...

‘द बिग शो’ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा! ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान

Australia All-Rounder Glenn Maxwell Retires from International Cricket at 38 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से ऑफिशियल तौर पर संन्यास की घोषणा...

3 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...