Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड का ऐलान करने में क्यों देरी कर रहा है BCCI, ICC से की खास गुजारिश

चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड का ऐलान करने में क्यों देरी कर रहा है BCCI, ICC से की खास गुजारिश
Team India (Photo Source: Getty)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज के लिए वनडे टीम की घोषणा में देरी कर सकता है। हालांकि शुरू में यह उम्मीद की जा रही थी कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली सेलेक्शन कमिटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 12 जनवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अनंतिम टीम की घोषणा कर देगी।

लेकिन अब खबर ये आ रही है कि, BCCI अब ICC से इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की सीरीज के लिए टी20 टीम की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जा सकती है।

यह भी पढ़े:- स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) में BCCI जय शाह को करेगी सम्मानित, पढ़ें बड़ी खबर 

BCCI ने ICC के सामने रखी डेडलाइन बढ़ाने की मांग

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में की गई कमिटमेंट्स का हवाला देते हुए समय मांग सकती है। उम्मीद की जा रही है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई स्क्वॉड का ऐलान एक हफ्ते की देरी के साथ 18-19 जनवरी के आसपास कर सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान-यूएई में शुरू होगी।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टी20 स्क्वॉड का ऐलान अगले कुछ दिनों में ही हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम में कोई चौंकाने वाला बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे, जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की कोई संभावना नहीं है। इन दोनों को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है।

बता दें, इंग्लैंड के भारत दौरे का आगाज 22 जनवरी से होना है। इंग्लिश टीम भारत 5 मैच की टी20 सीरीज के अलावा तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने आ रही है। अब देखना ये होगा कि भारतीय बोर्ड अब कब तक इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर सकता है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...