Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएंगे Rohit Sharma, PCB बना रहा है खास प्लान

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएंगे Rohit Sharma, PCB बना रहा है खास प्लान

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। 37 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज के लिए बतौर कप्तान ये पांचवां ICC इवेंट होगा। यह टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर पाकिस्तान और यूएई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ़ होगा।

1996 के वर्ल्ड कप के बाद से यह पाकिस्तान द्वारा आयोजित पहला ICC इवेंट होगा और घरेलू टीम इस टूर्नामेंट में गत विजेता के रूप में प्रवेश करेगी। हालांकि BCCI ने फैसला किया है कि, वो इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे और उनके सभी मैच दुबई में होंगे। News18 की कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा पाकिस्तान में उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे, जिसे PCB द्वारा योजनाबद्ध किया गया है और यह 16 या 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान जाएंगे Rohit Sharma

न्यूज18 के अनुसार सूत्रों ने बताया, “भारतीय टीम के कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे, क्योंकि पीसीबी एक बड़ा ओपनिंग समारोह करने का प्लान बना रहा है। ये पाकिस्तान में 29 सालों बाद एक मेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इवेंट की वापसी का प्रतीक है।”

पिछले चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने खेले गए पांच मैचों में 304 रन बनाए थे और उनका औसत 76 का था। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान  उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक बनाए थे, जहां भारतीय टीम फाइनल में पाकिस्तान से हार गई थी।

भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीमों की घोषणा अभी तक नहीं की है। भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा, जबकि पाकिस्तान 17 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और आठ फरवरी से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ त्रिकोणीय सीरीज की तैयारी कर रहा है।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...