Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर आया बड़ा अपडेट, आईसीसी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी !

India not to travel to Pakistan for Champions Trophy

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर घमासान मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान न आने पर हाईब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को मना कर दिया है। इस कारण से चैंपियंस ट्रॉफी के पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किए जाने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं।

अब मामले ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। पीसीबी टूर्नामेंट को पाकिस्तान में ही आयोजित कराने पर अड़ा हुआ है। इस बीच रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी ने पीसीबी को चैंपियंस ट्रॉफी का दौरा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के किसी भी विवादित हिस्से में ले जाने से मना कर दिया है।

इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है या हाईब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को ठुकराता है तो इसकी मेजबानी भारत को सौंपी जा सकती है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के साउथ अफ्रीका में कराने की भी संभावना तलाशी जा रही थी, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ दिन पहले ही SA20 समाप्त होगा और पिचों की समय से मरम्मत नहीं हो पाएगी।

UPDATE OF CHAMPIONS TROPHY TOUR 📢

– ICC has refused PCB to take the Champions Trophy tour to any of the disputed Pakistan Occupied Kashmir…!!!! [Sports Tak] pic.twitter.com/0lEki7pLoX

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 15, 2024

 

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन संकट में

आपको बता दें कि 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद से ही टीम इंडिया पाकिस्तान में कोई मैच या सीरीज खेलने नहीं गई है। इसके अलावा एक दशक से अधिक समय से भी दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। वे सिर्फ आईसीसी और एसीसी इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आते हैं।

दूसरी तरफ पाकिस्तान 29 सालों में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन करने वाला है। लेकिन भारत के रुख के कारण अभी इसमें देरी है। दिग्गजों का कहना है कि मेजबानी को लेकर समाधान निकाला जाना चाहिए, नहीं तो आयोजन संकट में पड़ सकता है। अब देखना है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने फैसले पर अड़ा रहता है या कुछ लचीलापन अपनाता है।

 

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...