Skip to main content

ताजा खबर

चेपॉक में खेलना पसंद करते हैं या नहीं राहुल द्रविड़? TNPL Final मैच देखने पहुंचे पूर्व हेड कोच ने ये जवाब दिया

चेपॉक में खेलना पसंद करते हैं या नहीं राहुल द्रविड़ TNPL Final मैच देखने पहुंचे पूर्व हेड कोच ने ये जवाब दिया

Rahul Dravid (Source X)

भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ प्रतिष्ठित चेपॉक स्टेडियम में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के फाइनल के दौरान उपस्थित थे। राहुल द्रविड़ को इस मैदान पर खेलने की अच्छी यादें हैं, जहां वह जूनियर दिनों से खेल रहे हैं, और उन्होंने इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे किए थे।

राहुल द्रविड़ ने चेपॉक स्टेडियम पर क्या बोला?

पुरानी यादों को ताजा करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा कि उनके शुरुआती दिनों से लेकर अब तक स्टेडियम में काफी बदलाव आया है, लेकिन दर्शकों का समर्थन और खिलाड़ियों के प्रति प्रशंसा में जरा भी बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि समर्थक खेल को अच्छी तरह समझते हैं और इस प्रतिष्ठित स्थल पर खेलना सम्मान की बात है।

द्रविड़ ने स्टार स्पोर्ट्स तमिल से बात करते हुए कहा-

“हां, मुझे लगता है कि मेरी कुछ बेहतरीन यादें वास्तव में यहां लीग क्रिकेट खेलने की हैं, पुराने दिनों में लीग क्रिकेट खेलना, यहां बड़ा होना और तब स्टेडियम बहुत अलग दिखता था। सभी कंक्रीट स्टैंड देखकर बहुत सुंदर लगता है कि अब यह सभी चीजें कैसे बदल गई हैं। लेकिन मैं फिर से कहना चाहूंगा की यहां  लीग क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा अनुभव था।”

“मैंने यहाँ बहुत सारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, और इस भीड़ के सामने खेलना हमेशा शानदार होता है। क्योंकि यह देश की सबसे ज्यादा सपोर्ट और सराहना करने वाली भीड़ में से एक है। यह भीड़ वास्तव में क्रिकेट को जानती थी और क्रिकेट से प्यार करती थी। इसलिए, (मुझे) चेपॉक में खेलना पसंद है। (मैंने) इस मैदान पर अपने 10,000 रन बनाए, इसलिए यह वास्तव में एक अच्छा, स्पेशल मोमेंट था।”

द्रविड़ ने हाल ही में टी-20 विश्व कप फाइनल में शानदार जीत के बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था । इस बीच, आर अश्विन की अगुवाई में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने लाइका कोवई किंग्स को 6 विकेट से हराकर टीएनपीएल 2024 की ट्रॉफी जीत ली है।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...