Skip to main content

ताजा खबर

चेन्नई में रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, इस बेहतरीन रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले बने सबसे दिग्गज खिलाड़ी

चेन्नई में रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, इस बेहतरीन रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले बने सबसे दिग्गज खिलाड़ी

Ashwin (Source X)

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें, टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पहले टेस्ट के दौरान एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है।

रविचंद्रन अश्विन सबसे दिग्गज खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट में शतक जड़ा और एक ही पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके। रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 113 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़े। रविचंद्रन अश्विन की यह पारी इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि एक समय भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट 144 रन पर ही खो दिए थे। हालांकि इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए 199 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

भले ही पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन एक भी विकेट हासिल ना कर पाए हो लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। दूसरी पारी में बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के सामने टिक ना सका।

HISTORY AT THE CHEPAUK. 🇮🇳

भारत ने पहले टेस्ट को किया अपने नाम

बता दें कि पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने 86 रनों की पारी खेली थी जबकि यशस्वी जायसवाल ने 56 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से शाकिब अल हसन ने 32 रन बनाए थे। मेजबान की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

इसके बाद मेजबान ने अपनी दूसरी पारी को 287 रन पर 4 विकेट पर घोषित कर दिया। 515 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश हासिल नहीं कर पाया और टीम 234 रन पर ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए। रविचंद्रन अश्विन अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...