Skip to main content

ताजा खबर

चूल्हे पर खुद चाय बनाते हुए नजर आए Ravi Bishnoi, फैन्स को पसंद आया स्पिनर का “देसी” अवतार

चूल्हे पर खुद चाय बनाते हुए नजर आए Ravi Bishnoi फैन्स को पसंद आया स्पिनर का देसी अवतार

Ravi Bishnoi (Photo Source: Instagram)

स्पिन स्टार Ravi Bishnoi अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, भले वो अब इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं लेकिन आज भी वो काफी जमीन से जुड़े हैं। जिसका नजारा कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है, ऐसे में एक बार फिर से रवि ने कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

LSG टीम ने नहीं छोड़ा Ravi Bishnoi का साथ

Ravi Bishnoi ने अपने IPL करियर का आगाज पंजाब टीम से किया था, उसके बाद वो लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में चले गए। ऐसे में वो LSG टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद टीम ने उनपर पूरा भरोसा जताया और LSG ने रवि को मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था और फैन्स को भी ये फैसला पसंद आया था।

चाय तो पहला प्यार है Ravi Bishnoi का…

*इंस्टाग्राम पर Ravi Bishnoi ने अपनी कुछ कमाल की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
*जहां इन तस्वीरों में वो छत पर बने चूल्हे पर चाय बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
*एक दम देसी अंदाज में नीचे बैठकर चाय बनाते हुए दिखा ये फिरकी का फनकार।
*साथ ही आखिरी तस्वीर में रवि कप की जगह कटोरी में चाय पी रहे थे।

Ravi Bishnoi को आज भी देसी तरीके से रहना पसंद है

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)

A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)

एक नजर डालते हैं स्पिनर की इन तस्वीरें पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)

A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)

अभी तक कैसा रहा है रवि का इंटरनेशनल करियर?

रवि बिश्नोई का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जिन्होंने टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला है। जिसके बाद उनकी सीनियर टीम में एंट्री हुई थी, वहां भी उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। ऐसे में रवि टीम इंडिया से अभी तक 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 56 विकेट अपने नाम किए हैं। लेकिन इस स्पिनर ने अभी तक भारतीय टीम से सिर्फ 1 ही वनडे मैच खेला है। वैसे इस खिलाड़ी ने अपने घरेलू क्रिकेट का आगाज राजस्थान से किया था, लेकिन वहां से लगातार मौके ना मिलने के बाद उन्होंने गुजरात टीम से खेलने का फैसला लिया था।

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...