Skip to main content

ताजा खबर

चाहे बिजनेस हो या एंटरटेनमेंट या राजनीति, मैं सबके लिए उपलब्ध हूं: संन्यास लेने के बाद शिखर धवन ने किया बड़ा ऐलान

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शिखर धवन ने 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। शिखर धवन ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और उसके बाद उन्हें सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से अपना अंतिम प्रोफेशनल मैच खेला था और फिर चोटिल होने के बाद वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

संन्यास की घोषणा करने के बाद शिखर धवन ने खुलासा किया है कि उनके पास जिस भी चीज का प्रोजेक्ट आएगा वो उसके लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो ना केवल अपने लिए बल्कि उन सभी के लिए धन उत्पन्न करना चाहते हैं जो उनके साथ अलग-अलग Ventures में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो बिजनेस, राजनीति या एंटरटेनमेंट से संबंधित किसी भी चीज के लिए पूरी तरह से उपलब्ध है।

न्यूज18 के मुताबिक शिखर धवन ने कहा कि, ‘मेरी यही सोच है कि मैं सफल बनना चाहता हूं और ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता हूं। मैं सिर्फ अपने लिए ही नहीं लेकिन उन सभी के लिए भी सोचता हूं जो मेरे साथ मेरे Ventures में शामिल होंगे। चाहे बिजनेस हो या एंटरटेनमेंट या राजनीति मैं सभी के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हूं।

भगवान जो भी मुझसे करवाना चाहता है मैं उसे पूरी लगन के साथ करूंगा। मुझे यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि मैं जिस भी काम को करना चाहूंगा उसे सफलतापूर्वक करूंगा क्योंकि मैं उस स्तर तक पहुंच चुका हूं। मेरा लक्ष्य यही है कि खुद भी सफल बन जाऊं और जो लोग भी मेरे साथ रहे उन्हें भी खुश रखूं।’

कमेंट्री का विकल्प हमेशा ही है: शिखर धवन

शिखर धवन ने आगे कहा कि, ‘कमेंट्री का भी विकल्प है। अपने Ventures से मैं वैसे भी अच्छा कमा रहा हूं लेकिन कमेंट्री भी एक विकल्प है। मैं कुछ नया और बड़ा करना चाहता हूं। मैं ऊंची छलांग लगाना चाहता हूं और मुझे गिरने का कोई भी डर नहीं है।’

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...