Skip to main content

ताजा खबर

“चयनकर्ताओं को अब फैसला करना होगा”- टेस्ट क्रिकेट में विराट के खराब प्रदर्शन को लेकर बोले आकाश चोपड़ा

“चयनकर्ताओं को अब फैसला करना होगा”- टेस्ट क्रिकेट में विराट के खराब प्रदर्शन को लेकर बोले आकाश चोपड़ा
Aakash Chopra and Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पिछले पांच वर्षों में विराट कोहली के टेस्ट प्रदर्शन पर अपना गहन विश्लेषण प्रदान किया है। उन्होंने अपने विश्लेषण में सबसे लंबे फॉर्मेट में उनके एक समय के प्रमुख बल्लेबाज के फॉर्म में आई भारी गिरावट को लेकर बात की है।

चोपड़ा ने भारतीय क्रिकेट में कोहली के अपार योगदान को स्वीकार करते हुए उनके करियर को “काल्पनिक जैसा” बताया। कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक शामिल हैं। हालांकि, चोपड़ा ने इस दौरान पिछले पांच सालों में उनके प्रदर्शन को लेकर बात की है, जहां कोहली ने 39 टेस्ट मैचों में केवल तीन शतकों के साथ 30.72 की औसत से रन बनाए हैं, जो काफी चिंताजनक है।

Aakash Chopra ने Virat Kohli के खराब प्रदर्शन को लेकर की बात

चोपड़ा ने कहा, “यह एक बड़ा सैम्पल साइज है। यह देखते हुए कि, घरेलू और विदेशी दोनों मैचों में कोहली की संख्या में गिरावट आई है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जैसे महत्वपूर्ण मैचों में खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए, हाई स्टेक मैचों में कोहली के संघर्ष की ओर भी इशारा किया।”

रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ियों की उम्र बढ़ने और इस बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई न कर पाने के कारण, चोपड़ा ने कहा कि, भारत को जल्द से जल्द अपनी टीम में रणनीतिक बदलाव करना चाहिए।

इरफान पठान की टिप्पणी का हवाला देते हुए कि “युवा खिलाड़ी 25 के औसत से भी स्कोर कर सकते हैं,” चोपड़ा ने सेलेक्टर से टीम में कोहली की जगह का मूल्यांकन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “चयनकर्ताओं को अब फैसला करना होगा। इंग्लैंड सीरीज तक कोई टेस्ट क्रिकेट नहीं है, इसलिए अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

LSG vs RCB: टॉस जीतकर RCB ने पहले बॉलिंग का फैसला किया, LSG ने किए 3 बदलाव, देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग XI

IPL 2026, LSG vs RCB: RCB opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 के 50वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर आई एक नन्ही परी

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस (MI) के अनुभवी बल्लेबाज और भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर रॉयल...

IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं जॉश इंग्लिस? यहां जानें

IPL 2026, LSG vs RCB: Josh Inglis (image via X) जीत से महरूम लखनऊ सुपर जायंट्स , 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 50वें मैच में, भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

7 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज लखनऊ का सामना बेंगलुरू से जारी आईपीएल के रोमांचक सीजन का 50वां धमाकेदार मैच आज 7 मई...