Skip to main content

ताजा खबर

घरेलू सीरीज में शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई के सामने होगी हेड कोच गौतम गंभीर की पेशी!

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

रोहित शर्मा एंड कंपनी को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त मिली है। बेंगलुरु, पुणे के बाद मेजबान टीम को मुंबई टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय टीम 24 साल बाद घर पर क्लीन स्वीप हुई। अब कथित तौर पर घरेलू सीरीज में खराब प्रदर्शन पर टीम इंडिया के हेड कोच से बीसीसीआई पूछताछ करेगी।

बता दें कि बीसीसीआई ने गौतम गंभीर के कार्यभार संभालने के बाद उनकी संभी मांगों पर सहमति दी। बोर्ड ने गंभीर की पसंद के अनुसार अभिषेक नायर, मोर्ने मोर्कल और रयान टेन डोशेट सहित पूरे सहयोगी स्टाफ को शामिल कर लिया। वहीं बेंगलुरु और पुणे में हार के बाद मुंबई में टर्निंग पिच की डिमांड के बारे में भी बीसीसीआई पूछ सकता है।

एक जानकार सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, टर्निंग पिच पर जाने के फैसले ने बोर्ड में कुछ लोगों को हैरान कर दिया। गौतम गंभीर के नेतृत्व में नए सहयोगी स्टाफ से टीम को आगे ले जाने के उनके विजन के बारे में भी पूछा जाएगा।

बोर्ड अपने फैसलों पर कर सकता है दोबारा विचार

सूत्र ने आगे बताया कि, बीसीसीआई ने अब तक गंभीर की हर मांग पर सहमति व्यक्त की। NCA के कार्यक्रम के माध्यम से तैयार किए गए कोचों को बढ़ावा देने की BCCI की नीति के बावजूद उन्हें उनकी पसंद का सहायक स्टाफ दिया गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम चुनने के लिए सेलेक्शन मीटिंग में भाग लेने की भी अनुमति दी गई है। बोर्ड अपने फैसलों पर दोबारा विचार कर सकता है और गंभीर से रोडमैप मांग सकता है।

बताया जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक में कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर भी शामिल होंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के साथ भारतीय टीम पर हालिया प्रदर्शन के कारण काफी दबाव होगा।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...