Skip to main content

ताजा खबर

ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले वेस्टइंडीज ने दर्ज की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को 104 रनों से रौंदा

ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले वेस्टइंडीज ने दर्ज की धमाकेदार जीत अफगानिस्तान को 104 रनों से रौंदा

WI vs AFG (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच आज खेला गया। डैरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से हराया। इसी के साथ विंडीज टीम ने ग्रुप सी की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने इस मैच में 98 रन बनाए और इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

WI vs AFG: निकोलस पूरन के तूफ़ान में उड़े अफगानिस्तान के गेंदबाज

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही, टीम को पहला झटका अजमतुल्लाह ओमरजई ने दिया। उन्होंने ब्रेंडन किंग (7 रन) को बोल्ड किया। इसके बाद जॉनसन कार्ल्स और निकोलस पूरन ने पारी को आगे बढ़ाया । दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, आठवें ओवर में नवीन-उल-हक ने सलामी बल्लेबाज चार्ल्स को 43 के निजी स्कोर पर आउट किया।

वहीं, टीम को तीसरा झटका गुलाबदीन नाइब ने दिया, उन्होंने शाई होप (25 रन) को जादरान के हाथों कैच कराया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रोवमैन पॉवेल उतरे। उन्होंने निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी निभाई। पॉवेल इस मैच में 26 रन बनाकर लौटे। इसके बाद पूरन नाम का तूफान आया। उन्होंने 53 गेंदों में 98 रनों की तूफानी पारी खेली और शतक बनाने से दो रन से चूक गए। वहीं, रसल और रदरफोर्ड क्रमश: तीन और एक रन बनाकर नाबाद रहे।

WI vs AFG: विंडीज के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाए अफगानी बल्लेबाज

219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहला झटका अकील हुसैन ने दिया। उन्होंने पहली ही गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज (0) को रसेल के हाथों कैच कराया। इसके बाद गुडाकेश मोती ने इब्राहिम गुलबदीन नाइब (7 रन) को आउट किया। टीम को तीसरा झटका इब्राहिम जादरान के रूप में लगा। उन्हें ओबेद मकॉय ने अपना शिकार बनाया। वह 28 गेंदों में 38 रन बना सके।

वहीं, नजीबुल्लाह जादरान शून्य और मोहम्मद नबी एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में मोहम्मद नबी ने एक, करीम जनत ने 14, नूर अहमद ने दो, नवीन-उल-हक ने चार और राशिद खान ने चार रन बनाए। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेद मैकाय ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा गुडाकेश मोती, और अकील हुसैन को दो दो विकेट मिला। वहीं आंद्रे रसल और अल्जारी जोसेफ के खाते में एक एक विकेट आए।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...