Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर ने मुझे छठे नंबर पर एक बल्लेबाज के रूप में सोचने को कहा है: रवींद्र जडेजा

गौतम गंभीर ने मुझे छठे नंबर पर एक बल्लेबाज के रूप में सोचने को कहा है: रवींद्र जडेजा

Gautam Gambhir and Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी में अधिक योगदान दे पाने का श्रेय, हेड कोच गौतम गंभीर को दिया है। जडेजा ने हाल में ही कहा है कि उन्हें हेड कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 6 पर एक बल्लेबाज के रूप में अधिक सोचने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि आज 14 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया। तो वहीं, इस मैच सहित दो टेस्ट मैचों में 8 से ज्यादा विकेट व 104 रनों की पारी खेलने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवाॅर्ड दिया गया।

रवींद्र जडेजा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, जडेजा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि पिछले पाँच-छह महीनों में हम किस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए, एक टीम के तौर पर यह एक अच्छा संकेत है कि हम लंबे समय तक ऐसा करते रहेंगे।

जडेजा ने आगे कहा- जैसा कि गौती भाई ( गौतम गंभीर) ने कहा, मैं अब छठे नंबर पर बल्लेबाज हूँ। इसलिए, मैं एक अच्छे बल्लेबाज के तौर पर ज़्यादा सोच रहा हूँ, और यह मेरे लिए कारगर है। पहले, कई सालों तक, मैं आठवें, नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करता रहा हूँ, इसलिए मेरी मानसिकता अब की मानसिकता से थोड़ी अलग थी।

खैर, जडेजा द्वारा दिए गए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज भी योगदान देने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, जडेजा को इस शानदार फाॅर्म के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद, जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर में होने वाले घरेलू टेस्ट सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...