
Mitchell Santner (Image Credit-Instagram)
Mitchell Santner के आगे टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे, पुणे की पिच पर इस स्पिन गेंदबाज ने ऐसा खेल कर दिया कि उसे देख हर कोई हैरान हो गया। वहीं अब मिचेल सैंटनर का इंस्टा BIO सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख टीम इंडिया के फैन्स काफी ज्यादा ही हैरान हैं।
कुल कितने विकेट लिए Mitchell Santner ने
Mitchell Santner ने पुणे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था, जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। जहां पहली पारी में मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट अपने नाम किए थे, उसके बाद दूसरी पारी में भी स्पिनर ने कमाल का प्रदर्शन किया और 6 विकेट अपने खाते में डाले।
अब Mitchell Santner का इंस्टा BIO वायरल हो रहा है
*Mitchell Santner के इंस्टा BIO की तस्वीर हो रही है इस समय सोशल मीडिया पर वायरल।
*BIO में स्पिनर ने खुद के लिए लिखा है- पार्ट टाइम क्रिकेटर और Full टाइम गोल्फर।
*साथ ही सैंटनर के इंस्टाग्राम पर कई सारे गोल्फ खेलने वाले वीडियो भी पोस्ट हैं।
*दूसरी ओर अब फैन्स बोल रहे हैं कि टीम इंडिया एक गोल्फ खेलने वाले खिलाड़ी से हार गई ।
Mitchell Santner का इंस्टा BIO आप लोग भी देखो एक बार
A post shared by CricTracker (@crictracker)
एक नजर डालते हैं स्पिनर की इस तस्वीर पर
A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
दूसरी ओर पुणे टेस्ट मैच खत्म होने के बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा बयान दिया है, जो WTC से जुड़ा हुआ है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि- अहम सवाल यह है कि WTC क्वालिफिकेशन सिनेरियो क्या है, क्योंकि भारत प्रभुत्व के मिशन पर था। हमने सोचा था कि हम सभी पांच (घरेलू टेस्ट) जीतेंगे और 100 प्रतिशत अंकों के साथ आगे बढ़ेंगे। अब सिनेरियो यह है कि आपको शेष छह मैचों में से चार जीतना है और एक ड्राॅ करना है, और यह एक कठिन कार्य है।
संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस
15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

