Skip to main content

ताजा खबर

‘गोरों को आप थोड़ा सा भी टर्न दे दो’: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद साजिद खान ने इंग्लिश बल्लेबाजों को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

Sajid Khan. (Photo by Munir Uz zaman / AFP) (Photo by MUNIR UZ ZAMAN/AFP via Getty Images)

बेहतरीन स्पिनर नोमन अली और साजिद खान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान टीम ने शानदार वापसी की और अंतिम दोनों टेस्ट मैच को अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता।

तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 77 रनों की बढ़त बनाई थी जिसके जवाब में इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 112 रन पर ऑलआउट हो गया। मेजबान की ओर से साजिद खान ने चार विकेट झटके जबकि नोमान अली ने 6 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद पाकिस्तान ने 36 रन के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें साजिद खान ने इंग्लिश गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस वीडियो में साजिद खान कह रहे हैं कि, ‘गोरों को आप थोड़ा सा भी टर्न दे दो वो घबरा जाते हैं क्योंकि वो जिस परिस्थिति में खेलते हैं उधर हम घबरा जाते हैं और इधर यह घबरा जाते हैं।’

यह रही वीडियो:

Sajid Khan said, “Whatever I do, I consult my mother. She doesn’t know even the basics of cricket, but whatever suggestions she gives, I act on them and they work out. ❤️ pic.twitter.com/ZWpbKXL5sR

— 𝙎𝙝𝙚𝙧𝙞 (@CallMeSheri1) November 1, 2024

साजिद खान की इस सीरीज में गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से मेलबर्न में हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज में भी पाकिस्तान के खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। मोहम्मद रिजवान को भी हाल ही में पाकिस्तान का लिमिटेड ओवर कप्तान नियुक्त किया गया है।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...