Skip to main content

ताजा खबर

गिल और रोहित के बाद पंत भी लौटे पवेलियन, जायसवाल 77 रन बनाकर स्पिनर का हुए शिकार

Team India (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की टीम इंडिया की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रनों की आक्रामक पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस पारी के दौरान न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा।

बता दें कि, टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 359 रनों की जरूरत है। मेजबान की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। शुभमन गिल भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 23 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

यशस्वी जायसवाल के साथ सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने एक छोर को शानदार तरीके से संभाला और लगातार आक्रामक शॉट्स खेले। यशस्वी जायसवाल के बाद इनफॉर्म विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी बिना खाता खोले आउट हो गए। ऋषभ पंत अपनी ही गलती से रनआउट हुए।

Run out rishabh pant 😲#NZvIND pic.twitter.com/s30wUrYEIQ

— कृतिका शर्मा (@kritika_sharma8) October 26, 2024

 

मुश्किल स्थिति में है टीम इंडिया

बता दें कि, टीम इंडिया ने 127 रन पर अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। टीम को अगर यह मैच जीतना है तो अब यहां से उन्हें बहुमूल्य साझेदारी करनी होगी। टीम के पास अभी ऐसे और भी बल्लेबाज हैं जो बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिता सकते हैं।

मैच की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान 156 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए। अभी तक शुरुआती तीन विकेट न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने झटके हैं। सैंटनर ने अकेले अपने दम पर टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया है। अब मिडिल ऑर्डर और निचले क्रम के खिलाड़ियों को इस मैच में दमदार प्रदर्शन करना होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!

IPL 2026: MS Dhoni (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 लीग स्टेज में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...

18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: DC ने की RR की प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के...

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...