Skip to main content

ताजा खबर

गाबा में विराट कोहली ने पूरा किया अनोखा शतक, सचिन तेंदुलकर के इस धाकड़ क्लब में हुई एंट्री

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में जैसे ही भारतीय टीम मैदान पर उतरी वैसे ही विराट कोहली ने अपना एक अनोखा शतक पूरा किया। विराट कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां मैच है और वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक 110 मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। अब विराट कोहली ने उनकी इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं।

वहीं अगर बात करें वर्ल्ड क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की तो यहां भी सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है। वहीं इस लिस्ट में श्रीलंका के दो दिग्गज सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने का नाम भी शामिल है। विराट कोहली ने अब इन दिग्गजों के साथ अपनी जगह बनाई है।

एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

110 – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया

110 – महेला जयवर्धने बनाम भारत

109 – सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका

105 – सनथ जयसूर्या बनाम पाकिस्तान

103 – सनथ जयसूर्या बनाम भारत

103 – महेला जयवर्धने बनाम पाकिस्तान

100 – विराट बनाम ऑस्ट्रेलिया*

बता दें, कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रिस्बेन की बादल वाले कंडीशन को देखते हुए गाबा में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भारत का अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया ने इतिहास में चार बार ऐसा किया है और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उम्मीद है कि रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को बदलने में कामयाब रहेगी।

रोहित शर्मा गाबा टेस्ट की प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। आर अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा की जगह आकाश दीप की टीम में जगह मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...