Skip to main content

ताजा खबर

गाबा टेस्ट मैच के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, इन तीन तेज गेंदबाज को टीम से निकाला

Team India (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्रैवलिंग रिजर्व यश दयाल, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को रिलीज करने का फैसला किया है। इन तीनों के 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावना है। तीनों तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से ही भारतीय टीम के साथ हैं। ये तीनों खिलाड़ी तेज गेंदबाज हैं, जिनकी जरूरत अब आने वाले दो मैचों में भी नहीं होंगे, क्योंकि अभी बेंच पर दो और तेज गेंदबाज बैठे हैं।

मुकेश कुमार, यश दयाल और नवदीप सैनी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले तीन मैचों में मौका नहीं मिला। आने वाले दो मैचों में भी उनको मौका नहीं मिलता। ऐसे में उनकी फिटनेस और फॉर्म का ध्यान रखते हुए, उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। मुकेश कुमार का नाम तो बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में भी आ चुका है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन तेज गेंदबाजों के टीम से रिलीज किए जाने की बात सामने आई है। इनके भारत लौटने के बावजूद भारत की टीम में पांच तेज गेंदबाज होंगे। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है।

मुकेश के लिए, यह एक बहुत लंबा दौरा रहा है क्योंकि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो मुकाबलों के लिए भारत ए टीम के साथ ट्रैवल किया था। ऐसा माना जा रहा है कि वह बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं, जो अगले सप्ताह में शुरू होने वाली है।

वहीं अगर नवदीप सैनी की बात करें तो, उन्होंने केवल एक बार इंडिया ए मैच खेला है और तब से लगातार बतौर नेट गेंदबाज टीम के साथ बने हुए हैं। यश दयाल पहले ही घर पहुंच चुके हैं और अपने राज्य उत्तर प्रदेश के लिए सफेद गेंद वाले टूर्नामेंट के लिए तैयारी करेंगे।

আরো ताजा खबर

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘थाला’ धोनी? आज मना रहे हैं अपना 45वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

MS Dhoni (image via X) आज (7 जुलाई) जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो “कैप्टन कूल” लोकप्रियता और आर्थिक...

एमएस धोनी के कप्तानी रिकाॅर्ड्स की गांगुली, कोहली और रोहित से तुलना पर डालिए एक नजर

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई शानदार कप्तान हुए हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे अलग नजर आता है। साल 2007 में कप्तानी...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेइंग 11, एक बदलाव की मांग की 

Team India (Image Credit- Twitter X) नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज रात 10 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच, जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा...

भारतीय सेलेक्टर का बड़ा दावा, कहा ‘जिम्बाब्वे T20I सीरीज के लिए सैमसन को आराम दिया गया है, टीम से बाहर नहीं किया गया’ 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की...