Skip to main content

ताजा खबर

गस एटकिंसन को बल्लेबाजी करते हुए देखना जैक कैलिस की याद दिलाता है: जो रूट

Gus Atkinson (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 29 अगस्त, गुरूवार से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर शुरू हो चुका है। तो वहीं इस मैच के पहले दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड की ओर से पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 143 रनों की पारी खेली, और टेस्ट करियर का 33वां शतक लगाया। रूट के अलावा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और 81 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 74* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

रूट और एटकिंसन के बीच 7वें विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी भी देखने को मिली। साथ ही अपनी पारी के दौरान एटकिंसन ने वी (मिड ऑन से मिड ऑफ) में ज्यादातर रन बनाए। तो वहीं अब एटकिंसन की इस बल्लेबाजी से प्रभावित होकर रूट का बड़ा बयान सामने आया है। रूट का कहना है कि एटकिंसन को बल्लेबाजी करते हुए देखना उन्हें जैक कैलिस की याद दिलाता है।

जो रूट ने की गस एटकिंसन की तारीफ

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट का पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में जो रूट ने कहा-

हां यह अच्छा है, उसे (गस एटकिंसन) बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई अच्छा है। मैं आपको बताता हूं कि उसे दूसरे छोर से बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा क्यों हैं? दूसरे छोर पर रहते हुए जब उन्होंने सीधे छक्के मारे तो वे अविश्वसनीय शॉट थे। यह जैक कैलिस जैसे किसी खिलाड़ी को खेलते हुए देखने जैसा था। यह उनकी छोटी सी बेहतरीन पारी थी और इस दौरान उनके साथ कुछ अच्छी साझेदारी भी हुई।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...