Skip to main content

ताजा खबर

गब्बर भी Virat Kohli का क्रेज देख रह गए दंग, सोशल मीडिया पर लिख डाली खास बात

Virat Kohli And Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

लगातार 2 दिनों से Virat Kohli सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसका कारण है उनका दिल्ली टीम के लिए सालों बाद रणजी क्रिकेट खेलना। ऐसे में अब कई पूर्व खिलाड़ियों ने कोहली को लेकर ट्वीट किए हैं, इस लिस्ट में उनके एक करीबी दोस्त का नाम भी जुड़ गया है और उनका पोस्ट देख आप लोग भी खुश हो जाएंगे इस बार।

Virat Kohli के लिए खास बात लिखी गब्बर ने

Virat Kohli को रणजी ट्रॉफी खेलते हुए देखकर कई पूर्व खिलाड़ी काफी खुश है, इसी कड़ी में उनके खास दोस्त यानी की शिखर धवन ने भी एक ट्वीट किया है और ये ट्वीट विराट से जुड़ा है। जहां शिखर ने अपने ट्वीट में लिखा कि-एक रणजी ट्रॉफी मैच जो एक इंटरनेशनल फाइनल मैच जैसा लगा रहा है, 13 साल बाद घरेलू क्रिकेट में विराट की वापसी से दिल्ली का स्टेडियम खचाखच भरा और ये क्या अद्भुत दृश्य है।

शिखर धवन का ट्वीट Virat Kohli के लिए

A Ranji Trophy match that felt like an international final! @imVkohli returning to domestic cricket after 13 years had Delhi’s stadium packed to the brim! What an amazing scene it was. 🔥💪

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) January 31, 2025

काफी सस्ते में आउट हो गए थे Virat Kohli

जी हां, रेलवे टीम के खिलाफ Virat Kohli अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए थे, जहां वो सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान हिमांशु सांगवान की गेंद पर विराट बोल्ड हुए थे और  Off Stump काफी दूर जाकर गिरा था। वहीं जैसे ही कोहली आउट हुए, वैसे ही उनके फैन्स काफी ज्यादा ही निराश हो गए थे और ये फैन्स स्टेडियम से बाहर निकल गए थे। वैसे पहले दिन इस मैच के लिए 10 हजार फैन्स को एंट्री देने का प्लान था, लेकिर करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने ये मैच स्टेडियम के अंदर देखा था और दूसरे दिन इन फैन्स की संख्या डबल नजर आई और बाकी दो दिन भी काफी फैन्स के आने की उम्मीद है।

ये नजारा देखने लायक था रणजी मैच का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे Virat Kohli

*रणजी मैच के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंंगे बल्लेबाज विराट कोहली।
*6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आए विराट कोहली।
*टीम इंडिया और इग्लैंड के बीच कुल 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी इस बार।
*उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होगा।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...