Skip to main content

ताजा खबर

गद्दाफी स्टेडियम में आया ‘ग्लेन फिलिप्स’ नाम का तूफान, शाहीन अफरीदी के एक ही ओवर में 23 रन जड़ जबरदस्त तरीके से किया कीवी खिलाड़ी ने अपना शतक पूरा

Glenn Philips (Pic Source-X)

न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच इस महत्वपूर्ण इवेंट का पहला मैच खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के विस्फोटक खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 106* रन की मैच विनिंग पारी खेली। यह ग्लेन फिलिप्स का अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का पहला शतक था। यही नहीं अपनी इस पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक ही ओवर में 23 रन जड़े और अपना शतक पूरा किया।

शाहीन शाह अफरीदी की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में काफी खराब गेंदबाजी की और 10 ओवर में 88 रन देकर 3 विकेट झटके। शाहीन शाह अफरीदी ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन अंतिम ओवरों में उनकी ग्लेन फिलिप्स ने जमकर क्लास लगाई।

ग्लेन फिलिप्स के अलावा न्यूजीलैंड की ओर से Daryl Mitchell ने 81 रन बनाए जबकि अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने 58 रन का योगदान दिया। रचिन रवींद्र ने सिर्फ 25 रन बनाए जबकि बेहतरीन सलामी बल्लेबाज बिल यंग चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम अपना खाता भी नहीं खोल पाए। माइकल ब्रेसवेल ने 31 रन का योगदान दिया।

Glenn Philips 🔥 🔥 First Odi century against Pakistan pic.twitter.com/97qDyrVh6m

— Vikas Singh Rajput (@Vikassinghibc) February 8, 2025

ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का पहला शतक

ग्लेन फिलिप्स ने हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी इस धाकड़ खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यही नहीं ग्लेन फिलिप्स को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में भी गिना जाता है।

इस त्रिकोणीय सीरीज में ग्लेन फिलिप्स को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच को न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया है। अब इस त्रिकोणीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 फरवरी को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...